रायपुर में बम के साथ पकड़े गए आरोपी का अजीबो-गरीब कुबूलनामा
NEWS IN SHORT
- रायपुर बम कांड आरोपी का बड़ा खुलासा
- बम बनाने की वजह पारिवारिक विवाद बताया आरोपी ने
- मितानिन के घर में मिला विस्फोटक, पुलिस ने किया डिफ्यूज
- गिरफ्तार आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास
- पुलिस ने आरोपी से जब्त किया विस्फोटक और मोटरसाइकिल
NEWS IN DETAIL
Raipur : छत्तीसगढ़रायपुर में एक मकान में बम मिलने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने अब पुलिस के सामने अपनी असली वजह का खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक विवादों और तनाव के कारण बम से खुद को उड़ाने की योजना बना रहा था।
मामला क्या है?
(छत्तीसगढ़ क्राइम) खमतराई थाना क्षेत्र के बीरगांव प्रगति चौक स्थित मितानिन पुष्पा साहू के घर 7 मई को बम और पिस्टल मिलने की सूचना के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस को जानकारी मिली कि बम से भरा बैग मितानिन के घर पर रखा गया था, जिसे बाद में डिफ्यूज किया गया। आरोपी विनय कुमार देवांगन ने पुष्पा साहू के घर बम रखा था और वह घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
पुलिस की जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि पुष्पा साहू और विनय देवांगन एक-दूसरे के परिचित थे। 6 मई को विनय देवांगन पुष्पा के घर आया था और काले रंग का बैग छोड़कर चला गया। जब पुष्पा ने बैग खोला तो उसमें बम और पिस्टल मिले। इसके बाद पुष्पा ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम को डिफ्यूज किया।
आरोपी का खुलासा
पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि पारिवारिक तनाव के कारण वह बहुत परेशान था और उसने खुद को बम से उड़ाने का निर्णय लिया था। बम से आत्महत्या करने के लिए उसने विस्फोटक सामग्री खरीदी थी। लेकिन, उससे पहले ही पुलिस को जानकारी मिल गई और वह पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में उपयोग होने वाली बैटरी, फटाका ज्वांइटर, वायर और मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
FAQ
- बम कैसे मिला?
मितानिन पुष्पा साहू के घर एक बैग में बम और पिस्टल मिला था, जिसे पुलिस ने डिफ्यूज किया। - आरोपी ने बम क्यों रखा था?
आरोपी विनय देवांगन ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने के लिए विस्फोटक खरीदी थी। - आरोपी की गिरफ्तारी कब हुई?
पुलिस ने आरोपी को छुपे हुए स्थान से गिरफ्तार किया, जब वह फरार था। - क्या सामान जब्त किया गया?
पुलिस ने आरोपी से विस्फोटक सामग्री, बैटरी, फटाका ज्वांइटर और मोटरसाइकिल जब्त की।
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ के गांवों में 1 जुलाई से शुरू होगा जी-राम-जी योजना
रायपुर में बम बनाने के सामान के साथ महापौर का साला गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री जब्त
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी,बीजापुर में 16 नक्सली गिरफ्तार,भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Highcourt की Indore खंडपीठ में 25 हजार में लग रही नौकरी ! पुलिस जांच में क्या आया ?