छत्तीसगढ़ में बदलेगा मेयर और प्रेसिडेंट चुनाव सिस्टम, भाजपा विधायक दल की बैठक में बनी सहमती

Ravi Singh | Jun 16, 2024, 19:43 IST
Raipur BJP
बीजेपी विधायक दल की बैठक में महापौर और अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए जाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान ज्यादातर विधायक प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने पर सहमति जताई।

Raipur : प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवंबर-दिसंबर 2024 में नगरीय निकाय चुनाव होने हैं। इसके पहले राज्य सरकार ने अगले चुनाव में नियमों में बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं। दरअसल, आज राजधानी में बीजेपी विधायक दल की बैठक में महापौर और अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए जाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान ज्यादातर विधायक प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने पर सहमति जताई।



महापौर चुनने का अधिकार पार्षदों से छीनकर जनता को


बता दें कि अविभाजित मध्यप्रदेश में 1999 में कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार ने राज्य में महापौर चुनने का अधिकार पार्षदों से छीनकर जनता के हाथ में दिया था। तब नगर निगम रायपुर में तरुण चटर्जी पहले महापौर बने थे। वह 2000 से 2003 तक महापौर रहे। इसके बाद हुए 3 चुनावों में भाजपा के सुनील सोनी, कांग्रेस से डॉ. किरणमयी नायक और फिर कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे महापौर बने।




https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc



भूपेश सरकार ने पार्षदों को दिया महापौर चुनने का अधिकार


पांच साल पहले भूपेश सरकार ने दिग्जविजय के द्वारा दिए गए अधिकार देने वाले नियम में बदलाव करके जनता से अधिकारी छीन लिया और पार्षदों को महापौर चुनने का अधिकार दिया गया। इस नियम से रायपुर नगर निगम के एजाज ढेबर समेत अन्य निकायों में भी अप्रत्यक्ष अध्यक्ष और महापौर चुने गए थे। वहीं 5 साल बाद प्रदेश की सत्ता में वापसी के बाद अब बीजेपी एक बार फिर नियम में बदलाव करने जा रही हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



अलर्ट : जापान का बैक्टीरिया 5 देशों में फैला , 48 घंटे में मौत, अब तक 977 केस सामने आए



कांग्रेस ने साधा निशाना


भाजपा की मैराथन बैठक को लेकर कहा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। अच्छी बात है, लेकिन 400 पार का नारा था। इसकी जिम्मेदारी मोदी की है। एक अकेले आदमी ने चुनाव लड़ा था। इनके हार की जिम्मेदारी मोदी की है। देश में फैलियर मोदी के कारण मिली है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



ravi kushwah


Tags:
  • बीजेपी
  • बीजेपी विधायक दल की बैठक
  • Raipur
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • महापौर और अध्यक्ष के पद के लिए प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव