रायपुर कांग्रेस भवन में पर्चा फेंकने से बवाल; युवा प्रभारी के खिलाफ लिखे नारे, कांग्रेस बोली- BJP की चाल

Harrison Masih | Nov 29, 2025, 17:52 IST
raipur-congress-bhawan-pamphlet-thrown-amit-pathania-controversy the sootr
रायपुर के कांग्रेस भवन में अज्ञात लोगों ने युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित पठानिया के खिलाफ लिखे पर्चे फेंके, जिनमें उन पर 'संगठन की दलाली' करने के आरोप लगाए गए। कांग्रेस ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

Raipur. रायपुर कांग्रेस भवन में 28 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने युवा कांग्रेस (Youth Congress) के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित पठानिया के खिलाफ लिखे पर्चे फेंक दिए, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। इन पर्चों पर 'अमित पठानिया मुर्दाबाद' और 'युवा कांग्रेस में संगठन की दलाली बंद करो' जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे थे।



इस घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पर्चा फेंकने वाले कौन थे।



ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस के 41 जिला अध्यक्षों की सूची घोषित, रायपुर में श्रीकुमार शंकर मेनन को कमान



कांग्रेस बनाम भाजपा: कौन जिम्मेदार?

घटना के बाद, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने तुरंत इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराया। सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया की राज्य में बढ़ती सक्रियता और संगठन को मजबूत करने के प्रयासों से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जानबूझकर युवा कांग्रेस को बदनाम करने और कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलाने के लिए यह हरकत करवाई है।



हालांकि, कांग्रेस संगठन के भीतर ही कई नेता और कार्यकर्ता इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि यह भाजपा की चाल है। उनका मानना है कि यह मामला पार्टी के अंदरूनी कलह से जुड़ा है।



download-72-1


ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस भवन में हुआ कोल लेवी घोटाले का लेन-देन, EOW ने किया खुलासा



जिलाध्यक्षों की लिस्ट से बढ़ी कलह

संगठन के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि यह पर्चा फेंकने की घटना युवा कांग्रेस की हाल ही में जारी हुई जिलाध्यक्षों की सूची से जुड़ी पुरानी नाराजगी का नतीजा है। कई सक्रिय कार्यकर्ता और उनके समर्थक अपने या अपने पसंदीदा नामों को सूची में शामिल न किए जाने से असंतुष्ट हैं। कुछ नेताओं ने इस बात पर भी सवाल उठाए हैं कि जब कुछ ही महीनों में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव होने हैं, तो इतनी जल्दबाजी में नई लिस्ट क्यों जारी की गई। असंतुष्ट धड़ा इस फैसले को "कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने वाला फैसला" और "संगठन में दलाली" का परिणाम मान रहा है, जो कि पर्चे में लिखे नारे से मेल खाता है।



हाल ही में जारी हुई थी 11 जिलों की लिस्ट

युवा कांग्रेस ने 10 नवंबर को 11 जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इन नियुक्तियों के बाद से ही अंदरूनी तौर पर सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।



ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh | ED पहुंची राजीव भवन, Congress बोली- एक बार कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भी जाओ !



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के 11 जिलाध्यक्षों की सूची जारी, बाकी के अटके नाम भी जल्द होंगे घोषित



नई जिलाध्यक्ष सूची (10 नवंबर 2025):

  • कांकेर: राजेंद्र राजू दुबे, महेंद्र नायक
  • बस्तर रूरल: अभिषेक डेविड
  • जगदलपुर शहर: नीकेत राज झा
  • सुकमा: आर्यन चौहान
  • बेमेतरा: प्रांजल तिवारी
  • भिलाई नगर: इमाम खान
  • बिलासपुर रूरल: सुनील पटेल
  • जांजगीर–चांपा: पंकज शुक्ला
  • सक्ति: प्रताप चंद्र
  • रायगढ़ रूरल: उस्मान बैग
  • सारंगढ़–बिलाईगढ़: शुभम बाजपेई

पुलिस और कांग्रेस संगठन दोनों ही पर्चा फेंकने वाले अज्ञात लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव से पहले उभरी गुटबाजी और अंतर्कलह को उजागर कर दिया है।



  • Beta

Beta feature

Tags:
  • राजीव भवन
  • छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित पठानिया
  • रायपुर कांग्रेस भवन