छत्तीसगढ़ में आज और कल 8 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, देखें लिस्ट

Harrison Masih | Jul 21, 2026, 15:36 IST
छत्तीसगढ़ में 8 ट्रेनें रद्द 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग कार्य के चलते 22 और 23 जुलाई को 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में तीसरी लाइन का काम चल रहा है। भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम होगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट पर असर पड़ेगा। झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू भी सीमित रूट पर ही चलेगी।



रेलवे यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। रायपुर मंडल में दो दिन कई ट्रेनें रद्द रहने वाली हैं। यह फैसला तीसरी लाइन के काम की वजह से लिया गया है।



भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI – Non-Interlocking) कार्य जरूरी है। इसी वजह से यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।



रेलवे का कहना, इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहा काम

रेलवे प्रशासन के मुताबिक बिलासपुर रेलवे जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेज गति से चल रहा है। इसे जल्द पूरा करने की कोशिश हो रही है।



रेलवे का दावा है कि इस काम से आगे चलकर यात्रियों को ही सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में तीसरी लाइन का निर्माण कार्य भी जारी है। भाटापारा-हथबंध सेक्शन में यही काम अब अगले चरण में पहुंच गया है।



22 जुलाई को कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द

22 जुलाई को कुल सात ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर शामिल है। साथ ही 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।



8 ट्रेनें रद्द


इसके अलावा 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर और 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर भी नहीं चलेंगी। गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर और 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर भी रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर भी इसी दिन रद्द रहेगी।



23 जुलाई को यह ट्रेन रहेगी रद्द

23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। यह इस दो दिन की सूची में शामिल आठवीं और आखिरी ट्रेन है।



झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू का बदला रूट

22 जुलाई को 68862 और 68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू के परिचालन में भी बदलाव रहेगा। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और यहीं से दोबारा शुरू होगी।



इस दौरान बिलासपुर से गोंदिया और गोंदिया से बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा। यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी पहले से रखनी होगी।



यात्रियों के लिए क्या जरूरी है

जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में टिकट बुक कराया है, उन्हें यात्रा से पहले स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी ली जा सकती है।



तीसरी लाइन का काम पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार और क्षमता, दोनों बेहतर होने की उम्मीद है। फिलहाल दो दिन के लिए यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था खुद ही देखनी होगी।



ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द: 18-19 जुलाई को यात्री होंगे परेशान



CG Train cancelled: छत्तीसगढ़ से चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द, चेक करें नई सूची



cg railway update: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द, रेलयात्रियों की बढ़ी मुश्किलें



भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले



Tags:
  • छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द
  • CG Train cancelled
  • बिलासपुर रेलवे जोन
  • cg railway update
  • रायपुर मंडल