रायपुर में फिल्मी स्टाइल में 50 लाख की लूट; कारोबारी के ड्राइवर ने अकाउंटेंट को भेजा गुटखा लाने, फिर कैश लेकर हुआ रफूचक्कर

Umeshwari Baghel | Apr 26, 2026, 19:29 IST
raipur-driver-runs-away-with-50-lakh-cash-fraud-news
रायपुर में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी ने गुटखा लाने के लिए अकाउंटेंट को थाने के पास उतारा और फिर गाड़ी स्टार्ट कर भाग गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार हो गया
  • अकाउंटेंट को गुटखा लाने भेजा फिर ड्राइवर गाड़ी और पैसे लेकर हुआ फरार
  • पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया हैं
  • आरोपी कृष्णा साहू एक साल से कारोबारी के साथ काम कर रहा था
  • पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले

NEWS IN DETAIL

Raipur। राजधानी के गीतांजलि नगर इलाके में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पैसे लेकर भागने से पहले कारोबारी के



अकाउंटेंट को खम्हारडीह थाने के पास उतारकर गुटखा लाने के लिए भेजा। जैसे ही अकाउंटेंट गाड़ी से नीचे उतरा, ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया।



कारोबारी के रिश्तेदार ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित कारोबारी उमेश प्रसाद के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद की शिकायत पर खम्हारडीह थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था और घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है।



अकाउंटेंट को गुटखा लाने भेजा फिर ड्राइवर फरार

शनिवार को उमेश प्रसाद ने अपने ड्राइवर और अकाउंटेंट को 50 लाख रुपए का कैश दिया था। रास्ते में खम्हारडीह थाने के पास ड्राइवर ने अकाउंटेंट को गुटखा लेने भेजा



और जैसे ही अकाउंटेंट गाड़ी से बाहर हुआ, कृष्णा साहू ने गाड़ी स्टार्ट की और फरार हो गया। घटना के बाद कारोबारी ने अपने रिश्तेदार को सूचित किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।



पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। आसपास के इलाकों में आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है



और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। खम्हारडीह थाना प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।



कौन हैं आरोपी

आरोपी कृष्णा साहू भाठागांव का रहने वाला है और कारोबारी के साथ पिछले एक साल से काम कर रहा था। घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है और वह फरार है, पुलिस जल्द ही उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।



जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



यह खबरें भी पढ़े...

रायपुर पुलिस कॉलोनी में महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत; घर में फंदे से लटकती मिली लाश



भीड़ में शिकार और इनोवा में फरार; रायपुर पुलिस ने इंदौर के हाईटेक महिला गिरोह को दबोचा



रायपुर पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर; अब जाम लगने पर व्हाट्सएप या कॉल से दे सकेंगे सूचना



छत्तीसगढ़ में ठगी का जाल, लोन, पीएम आवास और नौकरी के नाम पर लाखों की लूट



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • रायपुर पुलिस
  • धोखाधड़ी
  • Loot
  • लाखों की लूट