रायपुर से दिल्ली के लिए रद्द हैं कई ट्रेनें, गेट तक लटककर सफर करने को मजबूर हुए यात्री

Umeshwari Baghel | Apr 12, 2026, 14:11 IST
raipur-railway-station-heavy-rush-delhi-bound-train-shortage-summer-special-announcement
रायपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संपर्क क्रांति ट्रेन में यात्रियों की भीड़ इतनी थी कि स्लीपर कोच भी जनरल डिब्बे जैसा दिख रहा था।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, रेलवे पर उठ रहे सवाल
  • संपर्क क्रांति ट्रेन में यात्री ठूंस-ठूंस कर सफर करने को मजबूर
  • रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल यात्री असुरक्षित हैं
  • रायपुर से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन की कमी यात्रियों को करना पड़ रहा हैं लंबा इंतजार
  • समर स्पेशल ट्रेनें शुरू, लेकिन रायपुर- दिल्ली रूट पर कम ट्रेने

NEWS IN DETAIL

Raipur। रायपुर रेलवे स्टेशन पर रोज की तरह आज भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। दोपहर के 12:40 बजे थे, और स्टेशन पर हड़कंप मचा हुआ था। कुछ यात्री ट्रेन से उतर रहे थे, तो कुछ चढ़ने की तैयारी में थे।



पूछताछ केंद्र में भी भारी भीड़ थी, जहां ज्यादातर लोग दिल्ली जाने वाली ट्रेन के बारे में पूछ रहे थे। एक ही जवाब मिलता था 12:50 पर प्लेटफॉर्म 5 पर संपर्क क्रांति ट्रेन आ रही है, इसके अलावा कोई और ट्रेन नहीं थी।



देरी से आई संपर्क क्रांति ट्रेन

संपर्क क्रांति ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री निराश हो गए, क्योंकि ट्रेन दस मिनट की देरी से प्लेटफॉर्म 5 पर 1:01 बजे पहुंची। ट्रेन के आने के बाद यात्रियों ने अपने-अपने टिकट के लिए दौड़ लगा दी।



प्लेटफॉर्म 1 से प्लेटफॉर्म 5 तक यात्रियों का आना-जाना लगा था। भीड़ इतनी थी कि स्लीपर कोच भी जनरल डिब्बे जैसा नजर आ रहा था।



स्लीपर कोच की स्थिति और रेलवे की लापरवाही

स्लीपर कोच की हालत इतनी खराब थी कि यात्री ठूंस-ठूंस कर सफर कर रहे थे। ट्रेन के गेट तक यात्री खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर थे।



इससे यह सवाल उठता है कि जब दिल्ली जाने वाली ट्रेन केवल एक ही थी, तो रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को क्यों नहीं पुख्ता किया? क्या रेलवे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही थी?



रायपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन की कमी

Raipur to Delhi Train :रायपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की संख्या बहुत कम है। (Indian Railways )शनिवार को केवल छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति ट्रेन ही चल रही थी, जो पूरी तरह से पैक थी। वहीं, इस रूट की अन्य ट्रेनें जैसे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना सुपरफास्ट और समता एक्सप्रेस रद्द चल रही हैं।



रविवार को दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है, जबकि सोमवार को दो ट्रेनें चलेंगी। 24 अप्रैल तक भी स्थिति ऐसे ही रहने वाली है, जिससे यात्रियों को लंबी वेटिंग मिलेगी।(Indian Railways Reservation)



समर स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था (रायपुर रेलवे स्टेशन नई ट्रेन )

(Indian Railways new line)रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ताकि यात्रियों को अधिक कंफर्म सीटें मिल सकें। इस समय छुट्टियों के कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिसको देखते हुए रेलवे ने 23 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।



इनमें से एक ट्रेन गाड़ी संख्या 08871 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मालदा टाउन के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन 19, 20 और 26 अप्रैल को रात 12:30 बजे इतवारी स्टेशन से रवाना होकर रायपुर और बिलासपुर होते हुए मालदा टाउन पहुंचेगी।



और भी समर स्पेशल ट्रेनें (रेलवे समर स्पेशल ट्रेन)

इसके अलावा कई अन्य समर स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं:



गाड़ी NO. 08743-08744 दुर्ग हरिद्वार दुर्ग समर स्पेशल (19 अप्रैल से 29 जून तक)


गाड़ी NO. 08865-08866 इतवारी शालीमार एक्सप्रेस (2 अप्रैल से 26 जून तक)


गाड़ी NO.01001-01002 एलटीटी संतरागाछी एलटीटी समर स्पेशल (21 अप्रैल से 16 जुलाई तक)


गाड़ी NO. 08609-08610 हटिया एलटीटी हटिया समर स्पेशल (20 अप्रैल से 17 जून तक)



निष्कर्ष

रेलवे के समर स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन रायपुर से दिल्ली के रूट पर ट्रेन की कमी को लेकर रेलवे को अपनी व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। खासकर सुरक्षा और टिकट जांच के मुद्दों पर ध्यान देना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो।



यह खबरें भी पढ़े...

बस्तर में गूंज रहा हिड़मा का गाना, रायपुर से दिल्ली तक उड़ाई नींद



गर्मी की छुट्टियों में नानी-दादी के घर जाने की टेंशन खत्म, रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट



समर स्पेशल ट्रेन का समय बदलाव, यात्रियों को मिलेगा फायदा, जानिए इस खास रिपोर्ट में



Summer Special Train: अब 30 जून तक चलेंगी ये दो समर स्पेशल ट्रेन, MP के इन शहरों में होगा इनका स्टॉपेज





Tags:
  • Indian Railways
  • रायपुर रेलवे स्टेशन
  • Indian Railways Reservation
  • Indian Railways new line
  • रायपुर रेलवे स्टेशन नई ट्रेन
  • रेलवे समर स्पेशल ट्रेन
  • Raipur to Delhi Train