रायपुर अतिक्रमण पर कार्रवाई : अब सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों की खैर नहीं; सीधे होगी FIR और सामान जब्त!
NEWS IN SHORT
- रायपुर में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, दुकानदारों पर होगी एफआईआर।
- सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान अब जब्त होगा।
- रायपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए जारी है जोनवार अभियान।
- नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमण हटाया गया।
- रायपुर में टीम प्रहरी अभियान जारी, सड़क पर कब्जा करने वालों पर पैनी नजर।
NEWS IN DETAIL
Raipur। अब रायपुर में सड़क और बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रायपुर निगम और पुलिस प्रशासन ने साफ तौर से कह दिया है कि सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। इसके के लिए शहर में जोनवार अभियान भी चलाया जा रहा है।
सख्त कार्रवाई के निर्देश
रायपुर अतिक्रमण पर कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार की निगरानी में इस संयुक्त अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, नगर निगम के अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा और अन्य संबंधित टीमों ने भी अभियान में हिस्सा लिया।
जोनवार अभियान में हुई कार्रवाई
जोन-4 के मालवीय मार्ग और जोन-5 के पुरानी बस्ती मार्ग व लाखेनगर चौक क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई हैं। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण किए गए ठेले और अन्य सामान हटाए गए। करीब एक दर्जन ठेले जब्त किए गए, साथ ही कई दुकानदारों के फैशन वाले पुतले भी सड़क से हटा दिए गए। और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने सड़क पर कब्जा किया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दुकानदारों को सख्त चेतावनी
अधिकारियों ने साफ कह दिया है कि बार-बार समझाने के बावजूद यदि दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही, सड़क पर रखे सामान को भी जब्त कर लिया जाएगा, जिसका जिम्मेदार खुद दुकानदार होगा।
IMP FACTS
एफआईआर की कार्रवाई : अब रायपुर में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।
सामान जब्ती : सड़क पर रखे गए अतिक्रमण वाले सामान को जब्त किया जाएगा
अधिकारियों के निर्देश : पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।
जोनवार अभियान : शहर में जोनवार अभियान के तहत, मालवीय मार्ग, पुरानी बस्ती मार्ग और लाखेनगर चौक क्षेत्रों में कार्रवाई की गई हैं।
सख्त चेतावनी : दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर सड़क पर कब्जा किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टीम प्रहरी अभियान : टीम प्रहरी अभियान के तहत प्रमुख बाजारों और मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
आगे की योजना
प्रशासन का कहना है कि टीम प्रहरी अभियान के तहत रायपुर के प्रमुख बाजारों और रास्तो को अतिक्रमण मुक्त बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसका उद्देश्य यातायात को बेहतर बनाना और आम नागरिकों को जाम से राहत दिलाना है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से शहर में सड़कों और बाजारों की स्थिति में सुधार आएगा।
यह खबरें भी पढ़े...
रायपुर पुलिस ने शहर को तीन जोन में बांटा, अब अधिकारियों से सीधे संपर्क करेंगे नागरिक
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर सदन में हंगामा, भूपेश का बड़ा आरोप, विपक्ष ने किया वॉकआउट
रायपुर नगर निगम का एक्शन :खाली डायवर्टेड प्लॉट्स पर अब देना होगा टैक्स
रायपुर नगर निगम के पार्षदों ने वापस लिया इस्तीफा, आकाश बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष