बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसने के मामले में बड़ा एक्शन, प्राचार्य, हेडमास्टर, टीचर सस्पेंड

Arun Tiwari | Aug 06, 2025, 21:22 IST
raipur-school-midday-meal-controversy the sootr
बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में राज्य शासन की ओर से कड़ी कार्यवाही करते हुए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य, हेडमास्टर और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं तीन शिक्षकों का इंक्रीमेंट रोक दिया गया है।

रायपुर। बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में राज्यशासनकी ओर से कड़ी कार्यवाही करते हुए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य, हेडमास्टर और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं तीन शिक्षकों काइंक्रीमेंटरोक दिया गया है।



पढ़ें: मिड डे मील घोटाले में मंत्री राजेन्द्र यादव के ठिकानों पर ED का एक्शन, पिछले साल IT ने भी मारा था छापा



मामले को दबाने की कोशिश

विकासखंडपलारीके शासकीय पूर्व माध्यमिक शालालच्छनपुरमें 28 जुलाई 2025 कोरसोईयोंकी ओर से बनाए गयेमध्यान्हभोजन की सब्जी को आवारा कुत्ते द्वारा जूठा कर दिये जाने के बाद भी रसोइया एवंप्रधानपाठकद्वारा जानबूझकर परोसे जाने की शिकायत कोछुपानेका प्रयास किया गया। इस दौरान 84 बच्चों कोमध्यान्हभोजन सेवनपश्चात्गुपचुप तरीके सेएंटीरेबीज़टीका लगवाए जाने एवं घटना को दबाये जाने के प्रयास भी किया गया।



पढ़ें: भूपेश बघेल की मनी-लॉन्ड्रिंग एक्ट को चुनौती, अब 11 अगस्त को याचिका पर सुनवाई



डीपीआईपी ने लिया एक्शन

इस सम्बन्ध में कलेक्टरबलौदाबाजार-भाटापाराकेप्रतिवेदनके आधार पर शासकीयउच्चत्तरमाध्यमिक विद्यालयलच्छनपुरके प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमारसाहुको प्रथमदृष्टयादोषी पाए जाने तथा कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1),(2),(3) एवं 3 (2)के उल्लंघन पर संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।



पढ़ें: डीएमएफ घोटाले में सूर्यकांत तिवारी को मिली जमानत, 3 साल बाद मिलेगी बाहर की हवा



प्रधान पाठक और शिक्षक निलंबित

वहीं स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक एवं एक शिक्षकक़ोनिलंबित कर दिया गया है वहीं तीन अन्य शिक्षकों की आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धिअसंचयीप्रभाव से रोका गया है। इस घटनाक्रममेसंस्था में स्कूल के प्रभारीप्रधानपाठकनेतरामगिरि एवं शिक्षकएलबीवेदप्रकाशपटेलक़ोभी प्रथमदृष्टयादोषी पाए जाने तथा कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुएसंभागीयसंयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।



पढ़ें: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, बीजापुर में 9 नक्सलियों का सरेंडर



रोका गया इंक्रीमेंट

इसके साथ ही संस्था में पदस्थ शिक्षकएलबीरविलालसाहु, शिक्षकएलबीनेमीचंदबघेल एवं शिक्षकएलबीनामप्यारीध्रुव के द्वारा जानबूझकर तथ्यक़ोछिपाने हेतु सहयोग करने के कारण आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धिअसंचयीप्रभाव से रोका गया है।



मिड डे मील खाने से बच्चे बीमार | बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना | कैसा मिड-डे मील बच्चों को परोसा | बलौदाबाजार लछनपुर मिडिल स्कूल | Balodabazar mid day meal case | balodabazar | CG News | cg news hindi



Tags:
  • CG News
  • मिड डे मील खाने से बच्चे बीमार
  • बलौदाबाजार
  • cg news hindi
  • balodabazar
  • बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना
  • बलौदाबाजार लछनपुर मिडिल स्कूल
  • Balodabazar mid day meal case
  • कैसा मिड-डे मील बच्चों को परोसा