रायपुर में 21 दिसंबर को निकलेगी भव्य क्रिसमस रैली, सेंट जोसेफ चर्च की बैठक में लिया गया निर्णय

Harrison Masih | Dec 20, 2025, 16:05 IST
raipur-st-joseph-cathedral-christmas-rally-21-december-route-schedule the sootr
रायपुर के बैंन बाजार स्थित सेंट जोसेफ चर्च में क्रिसमस और नववर्ष 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पल्ली परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 दिसंबर को शहर में भव्य क्रिसमस शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न चौकों से गुजरेगी।

Raipur. राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध सेंट जोसेफ चर्च (बैरन बाजार) में प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव 'क्रिसमस' और नववर्ष 2026 के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।



पल्ली परिषद की विशेष बैठक में इस साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है, जिसमें सबसे खास आकर्षण 21 दिसंबर को निकलने वाली भव्य क्रिसमस रैली होगी।



ये खबर भी पढ़ें... क्रिसमस पर मोमबत्तियां क्यों जलती हैं, जानें प्रभु यीशु को दुनिया का प्रकाश कहने के पीछे का रहस्य



रविवार सुबह 10 बजे निकलेगी शोभायात्रा

चर्च के मीडिया प्रभारी गुरविंदर सिंह चड्ढा ने बताया कि 21 दिसंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे महागिरजाघर से पवित्र क्रिसमस शोभायात्रा (Christmas Rally 2025) शुरू होगी। इसमें प्रभु यीशु के जन्म की सुंदर झांकी और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ सांता क्लॉज भी शामिल होंगे।



यह रैली शांति, भाईचारे और प्रेम का संदेश लेकर शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरेगी।



शोभायात्रा का मार्ग: महागिरजाघर ➔ पुलिस लाइन ➔ पेंशन बाड़ा चौक ➔ टैगोर चौक ➔ मदर टेरेसा आश्रम चौक ➔ संत कंवर चौक ➔ नेताजी चौक ➔ कबीर चौक ➔ ओसीएम चौक ➔ महिला पुलिस थाना चौक ➔ वापसी महागिरजाघर (बैंन बाजार)।



रैली के समापन पर सभी समुदाय के लोग मिलकर खुशियां बांटेंगे और 'प्रीति भोज' (सामूहिक भोज) का आनंद लेंगे।



ये खबर भी पढ़ें... क्रिसमस डे : इसलिए 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है क्रिसमस डे



Raipur Christmas Rally


प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम और मुख्य याजक

क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर होने वाली विशेष प्रार्थना सभाओं (पवित्र मिस्सा बलिदान) की जिम्मेदारी आर्च बिशप परम श्रद्धेय डॉ. रेव्ह विक्टर हेनरी ठाकुर निभाएंगे। उनके नेतृत्व में मुख्य पूजन विधि संपन्न की जाएगी।



  • 24 दिसंबर: रात में प्रभु यीशु के जन्म की विशेष प्रार्थना।
  • 25 दिसंबर: दिन भर चर्च में विशाल चरनी के दर्शन और विशेष सभा।
  • 31 दिसंबर: नववर्ष 2026 के आगमन पर भव्य रात्रि प्रार्थना सभा।
Christmas Rally meeting


ये खबर भी पढ़ें... बॉयफ्रेंड संग कृति सेनन ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस, धोनी बने सांता



प्रशासन को दिया धन्यवाद

पल्ली परिषद के अध्यक्ष रेव्ह फादर जॉन जेवियर और सदस्यों ने क्रिसमस शोभायात्रा के लिए समय पर अनुमति देने हेतु शासन-प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।



उन्होंने समाज के सभी परिवारों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल हों और प्रभु यीशु के सेवा व प्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं।



ये खबर भी पढ़ें... CBSE Christmas Vacation: सीबीएसई ने जारी किया क्रिसमस शेड्यूल, क्रिसमस पर नहीं मिलेगी ज्यादा छुट्टियां



बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में फादर जॉन जेवियर, फादर जोसेफ एंथोनी, सचिव सिल्वेस्टर एक्का, निकोलस सिंह, गुरविंदर सिंह चड्ढा, बसंत तिर्की, समीर कुजूर, जॉर्ज डेनियल समेत पल्ली परिषद के अनेक सदस्य और महिलाएं उपस्थित थीं।



Tags:
  • रायपुर
  • Christmas
  • रायपुर क्रिसमस रैली
  • सेंट जोसेफ चर्च
  • Christmas Rally 2025