5 तहसीलदारों समेत 9 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

VINAY VERMA | Jul 02, 2026, 11:31 IST
5 तहसीलदारों समेत 9 अधिकारियों के तबादले 2026
रायपुर में कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 5 तहसीलदारों सहित कुल 9 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

रायपुर में तहसील कार्यालयों को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। जारी लिस्ट के अनुसार 5 तहसीलदारों समेत कुल 9 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नया नजूल तहसीलदार बनाया गया है। प्रशासन ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और राजस्व कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम बताया है।



कई प्रमुख तहसीलदारों के प्रभार बदले

धरसींवा के तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे को अब आरंग तहसील कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रायपुर के नजूल तहसीलदार राजकुमार साहू को धरसींवा का नया तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा अभनपुर के अतिरिक्त तहसीलदार सृजन सोनकर को खरोरा तहसील भेजा गया है। गोबरा नवापारा के तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर का तबादला मंदिर हसौद किया गया है, जबकि खरोरा के तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई अब गोबरा नवापारा के नए तहसीलदार होंगे।



नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव

कलेक्टोरेट से जारी आदेश में नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। आरंग के नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को अभनपुर भेजा गया है। वहीं, तिल्दा में पदस्थ नायब तहसीलदार तोमन कुमार को समौदा (आरंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण और मैदानी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करना है।



tahsildar transfer


भू-अभिलेख शाखा से मैदानी जिम्मेदारी

प्रशासन ने भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ सहायक अधीक्षकों को भी मैदानी जिम्मेदारी सौंपी है। सहायक अधीक्षक (भू-अभिलेख) अजय कुमार पांडे को नायब तहसीलदार बनाकर तिल्दा-नेवरा में पदस्थ किया गया है। वहीं, भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नया नजूल तहसीलदार नियुक्त किया गया है।



कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। प्रशासनिक स्तर पर इस फेरबदल को जिले की राजस्व व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



ये खबरें भी पढ़ें...

बिलासपुर में विधायक समर्थक का ट्रक पकड़ने पर किया था तहसीलदार का तबादला, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अधिकारियों से मांगा जवाब



मोहन सरकार के सख्त रुख के बाद तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने हड़ताल की खत्म, काम पर लौटेंगे



Tehsildar Transfer List: राजस्थान में तहसीलदारों के तबादले, 266 तहसीलदारों और 275 नायब तहसीलदारों का नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट



नायब तहसीलदार ने की खुद सहित विधायक के नार्को टेस्ट की मांग



Tags:
  • रायपुर
  • तहसीलदार का तबादला
  • Tehsildar Transfer List