थाने में वर्दी वाले की गुंडागर्दी; केस पूछने गए व्यक्ति को ASI ने जड़े 20 थप्पड़, हुआ सस्पेंड, दर्ज हुई FIR
NEWS IN SHORT
- बिलासपुर के रतनपुर थाना में ASI ने पीड़ित विनोद जायसवाल को थप्पड़ मारे।
- ASI ने पीड़ित को गाली देते हुए 15-20 थप्पड़ मारे, जिससे उसका कान सुन्न हो गया।
- पीड़ित ने ASI पर पैसों की मांग का भी आरोप लगाया हैं ।
- SSP ने ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
- विनोद जायसवाल खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताया है।
NEWS IN DETAIL
Bilaspur। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक पीड़ित व्यक्ति को अपने केस की जानकारी लेने के दौरान पुलिस (बिलासपुर पुलिस की लापरवाही)की तरफ से मारपीट का शिकार होना पड़ा।
12 अप्रैल को विनोद जायसवाल नामक व्यक्ति अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। यहाँ, ASI दिनेश तिवारी से मुलाकात के दौरान मारपीट की घटना हुई।
ASI ने पीड़ित को थप्पड़ मारे
विनोद का आरोप है कि ASI दिनेश तिवारी ने उन्हें गालियाँ देते हुए 15-20 थप्पड़ जड़े। इसके चलते विनोद का कान सुन्न हो गया और सिर में दर्द होने लगा।
पीड़ित ने बताया कि थप्पड़ मारने के दौरान ASI ने उन्हें धमकी भी दी कि वह उनकी नेतागिरी निकाल देंगे और उन्हें जेल भेज देंगे। इस दौरान थाने में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
ASI पर पैसों की मांग का भी आरोप
विनोद ने यह भी आरोप लगाया कि ASI ने उससे जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में पैसे की मांग की थी। इसके बाद विनोद ने SSP रजनेश सिंह से शिकायत की, जिस पर SSP ने मामले को गंभीरता से लिया और ASI को सस्पेंड कर दिया। और ASI दिनेश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई
विनोद जायसवाल का राजनीतिक जुड़ाव
विनोद जायसवाल का कहना है कि वह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के रिश्तेदार हैं। इससे पहले, वह कोयला कारोबार से जुड़े हुए थे और रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता घनश्याम रात्रे के करीबी थे।
पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीद
इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है और इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आशा है कि पीड़ित को जल्द ही न्याय मिलेगा और दोषी को सजा मिलेगी।