मास्टरमाइंड आंटी...नकली गहनों पर सोने की परत चढ़ाकर ले गई लाखों का सोना

Kanak Durga Jha | Apr 30, 2025, 14:20 IST
rupees Lakhs worth gold stolen by coating fake jewellery with gold
Raipur Crime News: दुकान में दो महिलाएं ज्वेलरी खरीदने आईं। उन्होंने 70 ग्राम का पुराना सोना दिया। उसके बदले में 4.80 लाख का 47 ग्राम सोना ले गई।

राजधानी रायपुर के उरला के एक सराफा कारोबारी से 4.80 लाख रुपए की ठगी हो गई। कारोबारी की दुकान में दो महिलाएं ज्वेलरी खरीदने आईं। उन्होंने 70 ग्राम का पुराना सोना दिया। उसके बदले में 4.80 लाख का 47 ग्राम सोना ले गई। महिलाओं के जाने के बाद कारोबारी ने सोने की जांच की तो वह नकली निकला। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में महिलाओं ने सोने की परत चढ़ा दी थी।



ये खबर भी पढ़िए...राजभवन से राज्यपाल के लेटरहेड चुराने वाला महामंडलेश्वर गिरफ्तार



महिलाओं ने कारोबारी को लूटा

सराफा कारोबारी उनके झांसे में आ गया। कारोबारी ने ठगी की रिपोर्ट उरला थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने दुकान से सीसीटीवी फुटेज निकाला है। दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। पांच दिन पहले भी शहर एक सराफा दुकान में इस तरह की ठगी की घटना हो चुकी है। पचपेड़ी नाका निवासी शांतिलाल जैन (66) की उरला में मां बंजारी ज्वेलरी शॉप है।



ये खबर भी पढ़िए...IIM की पढ़ाई अब फ्री में... साथ ही हर महीने 50,000 रुपए देगी साय सरकार



उनकी दुकान में सोमवार शाम 5.30 बजे दो महिलाएं आई। दोनों ने पुराना जेवर दिया। उसके बदले में नया जेवर खरीदने की बात कही। कारोबारी ने उनका जेवर वजन किया। कारोबारी ने बताया कि 70 ग्राम का जेवर है। महिलाओं ने उसके बदले नया जेवर पसंद किया। उसका जीएसटी के साथ बिल बनाया। महिलाएं जेवर लेकर चली गई। महिलाओं की जाने के बाद कारोबारी ने सभी जेवर की जांच कराई।



ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के खात्मे के लिए आईबी की एंट्री.... सरकार का बड़ा एक्शन











ये खबर भी पढ़िए...क्रिश्चियन फोरम प्रवक्ता की करतूत, 15 मृतकों को बताया मुस्लिम...हंगामा





CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today