अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव पर गंभीर आरोप, SP तक पहुंचा मामला

Kanak Durga Jha | Jun 20, 2025, 12:57 IST
Serious allegations against Atal Bihari Vajpayee University Registrar bilaspur
Atal Bihari Vajpayee University Bilaspur : बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेंद्र दुबे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।

Atal Bihari Vajpayee University Bilaspur : बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेंद्र दुबे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए 19 जून को एसपी रजनेश सिंह से मुलाकात की और विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, होगी भयंकर बारिश



बिना अनुमति कर रहे कार्य, दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप

छात्रों का आरोप है कि शैलेंद्र दुबे राज्य शासन की अनुमति के बिना प्रभारी कुलसचिव के पद पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उपकुलसचिव के पद पर पदोन्नति के लिए दस्तावेजों में कथित रूप से हेरफेर की। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।



ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ जारी... बढ़े पॉजिटिव केस



भर्ती में गड़बड़ी और दुर्व्यवहार के आरोप

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर हुई भर्तियों में नियमों की अनदेखी की गई। साथ ही प्रभारी कुलसचिव पर छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है। छात्रों के मुताबिक, इससे पहले भी राज्यपाल को इस संबंध में शिकायत दी जा चुकी है।



ये खबर भी पढ़िए...Kanker Naxal Attack : DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, 2 नक्सली ढेर





701f35dc-c303-45b8-ac2d-7cd462d6e942_1750390425671-677322






आदेशों को पोर्टल से हटाने और फंड के दुरुपयोग का मामला

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुलसचिव ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए विश्वविद्यालय पोर्टल से कई महत्वपूर्ण आदेश और सूचनाएं हटवा दी हैं। इसके अलावा निर्माण कार्यों और अग्रिम भुगतान में फंड के दुरुपयोग की भी बात कही गई है।



ये खबर भी पढ़िए...तोमर बंधुओं को देर रात निगम का नोटिस, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई



धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग

छात्रों ने मांग की है कि शैलेंद्र दुबे और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जाए और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 के तहत धोखाधड़ी और बेईमानी के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया जाए।





Bilaspur News | bilaspur news in hindi | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update





Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Bilaspur News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय