बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी; अब खुद जोड़ सकेंगे कटा हुआ कनेक्शन, स्मार्ट मीटर का बस एक बटन दबाना होगा!

Umeshwari Baghel | Apr 19, 2026, 23:03 IST
smart-meter-push-button-reconnect-electricity-connection
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है, जिसमे स्मार्ट मीटर के पुश बटन से 30 सेकंड में कनेक्शन बहाल किया जा सकेगा। यह अस्थायी राहत उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देती है।

NEWS IN SHORT

  • स्मार्ट मीटर से कनेक्शन बहाल करने की नई सुविधा
  • बकाया बिल के बाद 30 सेकंड में कनेक्शन फिर से जुड़ सकेगा
  • नियामक आयोग की फटकार उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं दी गई हैं
  • स्मार्ट मीटर तकनीक से मिलेगा अस्थायी राहत, फिर भी भुगतान जरूरी
  • वसूली पर रोक जारी, कंपनी को प्रचार-प्रसार के निर्देश

NEWS IN DETAIL

Raipur। electricity bill :प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। अगर आपके बिजली बिल का बकाया 1 हजार रुपए से अधिक है और कनेक्शन कट गया है



तो अब आपको दफ्तरों की दौड़ लगाने या लाइनमैन का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। (Smart Meter)स्मार्ट मीटर में एक विशेष पुश बटन लगाया गया है, जिसे केवल 30 सेकंड तक दबाने पर उपभोक्ता अपना कनेक्शन खुद बहाल कर सकेंगे।



नियामक आयोग की सुनवाई में खुलासा

CSPDCL :राज्य विद्युत नियामक आयोग की हाल की सुनवाई में पावर कंपनी के अधिकारियों ने इस नई सुविधा की जानकारी दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह अस्थायी राहत उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने के लिए



है। हालांकि, यह सुविधा केवल तब तक लागू होगी जब तक उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं करते। अगर समय सीमा खत्म हो जाती है और बकाया नहीं चुकता किया जाता, तो सिस्टम फिर से बिजली काट देगा।



आयोग ने लगाया कंपनी को फटकार

राज्य में बकाया एक हजार रुपए से अधिक होने पर बिजली सीधे कंट्रोल रूम से काट दी जाती थी, जिस पर विद्युत नियामक आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया हैं।



आयोग ने कंपनी से पूछा कि भुगतान करने के बाद कनेक्शन बहाल करने में देरी क्यों हो रही थी। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने बताया



कि स्मार्ट मीटर में ऐसी तकनीकी सुविधा है, जिससे उपभोक्ता बिल जमा करने के एक घंटे के भीतर कनेक्शन खुद ही बहाल कर सकते हैं।



प्रचार-प्रसार पर जोर और वसूली पर रोक

नियामक आयोग के सचिव एसपी शुक्ला ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब यह सुविधा पहले से उपलब्ध थी, तो उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई।



उन्होंने कंपनी को आदेश दिए कि इस पुश बटन तकनीक का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोग इस सुविधा का सही उपयोग कर सकें।



साथ ही, जब तक आयोग का अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक बकाया राशि के आधार पर कनेक्शन काटने पर रोक जारी रहेगी।



निष्कर्ष



स्मार्ट मीटर से कनेक्शन बहाल करने की सुविधा से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें अपने बिल का भुगतान करने के बाद तुरंत कनेक्शन बहाल करने की परेशानी नहीं होगी। बिजली कंपनी को इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को इसके बारे में सही जानकारी मिले।



यह खबरें भी पढ़े...

बिजली उपभोक्ताओं को राहत : स्मार्ट मीटर योजना : अब नहीं थोपा जाएगा प्रीपेड मीटर, मर्जी के मालिक होंगे ग्राहक, केंद्र ने दी बड़ी राहत!



इलेक्ट्रिसिटी एक्ट-2025 देने वाला है झटका, स्मार्ट मीटर खुद ही बढ़ा देंगे बिजली लोड



एमपी में नहीं लगेंगे स्मार्ट मीटर, गलत रीडिंग की शिकायत और विरोध के बाद फैसला



भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीसी शर्मा बोले-स्मार्ट मीटर का पाक बिजली कनेक्शन



Tags:
  • विद्युत नियामक आयोग
  • बिजली उपभोक्ताओं को राहत
  • electricity bill
  • बिजली बिल
  • Smart Meter
  • स्मार्ट मीटर
  • CSPDCL
  • बिजली कनेक्शन