जंगल में जवानों का शिकंजा: पांच लाख के इनामी नक्सली को दबोचा

Harrison Masih | Jun 06, 2025, 16:35 IST
Soldiers tighten grip naxalite withreward nabbed kanker chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पखांजूर क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पखांजूर क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में एक करोड़ के इनामी हार्डकोर नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... खून से लथपथ पत्नी... और फांसी पर झूलता पति, क्या थी वजह?



जंगल से घेराबंदी कर पकड़ा गया नक्सली

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान राजू नुरुटी नामक नक्सली को गिरफ्तार किया। राजू पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से नक्सली गतिविधियों की कमर तोड़ने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... फ्री शराब देने पर लग सकता है प्रतिबंध: SSP रायपुर लेंगे क्लब-बार संचालकों की बैठक



नेशनल पार्क के जंगल में मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी ढेर

वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने सीसी मेंबर और नक्सलियों के शिक्षा विभाग के इंचार्ज नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर को मार गिराया। सुधाकर पर सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।



सुधाकर मूलतः आंध्र प्रदेश के चिंतापालुदी का रहने वाला था और कई नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।



ये खबर भी पढ़ें... कांस्टेबल बना चोरों का सरगना: घर बनवाने के लिए रचा चोरी का जाल, सेवा से बर्खास्त



सुरक्षाबलों का अभियान जारी

कांकेर एसपी और बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूर्व से जारी रणनीति के तहत चलाया जा रहा है। जंगलों में और भी नक्सली छिपे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।



इस बड़ी सफलता से सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ा है और नक्सल मोर्चे पर यह एक निर्णायक प्रहार माना जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... जन्मदिन की पार्टी में दे डाली ऐसी नसीहत...युवक को उतार दिया मौत के घाट



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



1 Naxalite with reward | Chhattisgarh Naxalite arrested | Anti Naxal operation | Kanker | chattisgarh | इनामी नक्सली गिरफ्तार | नक्सली गिरफ्तार | एंटी नक्सल ऑपरेशन | छत्तीसगढ़





Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • 1 Naxalite with reward
  • नक्सली गिरफ्तार
  • इनामी नक्सली गिरफ्तार
  • Chhattisgarh Naxalite arrested
  • कांकेर
  • Kanker
  • Anti Naxal operation
  • एंटी नक्सल ऑपरेशन
  • chattisgarh