जवानों ने नक्सलियों का गढ़ रही पहाड़ियों पर लहराया तिरंगा

Krishna Kumar Sikander | May 01, 2025, 11:45 IST
The soldiers hoisted the tricolor on the hills that were the stronghold of the Naxalites the sootr
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के गढ़ रहे दो पहाड़ धोबे और नीलम सराय को नक्सल मुक्त कर जवानों लाल झंडा हटाकर तिरंगा फहरा दिया। सुरक्षाबलों का आखिरी लक्ष्य करेंगुट्टा पहाड़ है। अब बटालियन ने करेंगुट्टा पहाड़ की ओर कूच कर गई है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सबसे बड़े ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कभी नक्सलियों के गढ़ रहे दो पहाड़ धोबे और नीलम सराय को नक्सल मुक्त कर जवानों लाल झंडा हटाकर तिरंगा फहरा दिया। सुरक्षाबलों का आखिरी लक्ष्य करेंगुट्टा पहाड़ है। अब बटालियन ने करेंगुट्टा पहाड़ की ओर कूच कर गई है। अनुमान है कि चार दिनों में करेंगुट्टा से भी नक्सलियों को खदेड़कर कब्जा कर लिया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें... नक्सलमुक्त अभियान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उठाए सवाल



ऑपरेशन पिछले 10 दिनों से जारी

नक्सलियों के विरुद्ध पिछले 10 दिनों से जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है और नक्सली बैकफुट पर हैं। जवान अबूझमाड़ के बीहड़ वन, पहाड़ियों और गुफाओं में छिपे नक्सलियों को खोज-खोजकर निकाल रहे हैं। इन जंगलों के बीच कभी नक्सलियों के नियंत्रण में रही तीन पहाड़ियों में से दो पर सुरक्षाबलों ने कब्जा जमा लिया है। अब करेंगुट्टा की पहाड़ी को कब्जे में लेने का लक्ष्य है। बताया जा रहा है कि इसी करेंगुट्टा पहाड़ पर करोड़ों के इनामी कई नक्सली, नक्सलियों की मिलिट्री बटालियन और खूंखार नक्सली लीडर छिपे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराए दो पहाड़



धोबे और नीलम सराय की पहाड़ी पर तिरंगा

सुरक्षाबलों ने जब नक्सलियों के नियंत्रण से धोबे और नीलम सराय की पहाड़ी पर तिरंगा लहराकर जीत का जश्न मनाया तो यह काफी ऐतिहासिक पल रहा। यहां जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स की मदद से उतारा गया था। सटीक रणनीति और अदम्य साहस के साथ जवानों की कार्रवाई ने नक्सलियों को पहाड़ी पर हटने को मजबूर कर दिया। धोबे और नीलम सराय पोस्ट पर जैसे ही जवानों का कब्जा हुआ उस समय जवानों का जोश देखते बन रहा था।



ये खबर भी पढ़ें... 45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं



करेंगुट्टा की पहाड़ी रणनीतिक दृष्टि से काफी अहम

करेंगुट्टा की पहाड़ी रणनीतिक दृष्टि से काफी अहम है। खुफिया इनपुट है कि इसी पहाड़ी पर करोड़ों के इनामी और टॉप नक्सली मौजूद हैं। इस पर कब्जा करने के लिए सुरक्षाबलों के जवानों ने बढ़ना शुरू कर दिया है। जवानों की बहादुरी और सटीक रणनीति ने नक्सलियों के गढ़ में गहरी पैठ बना ली है। तीसरी और अंतिम पहाड़ी करेंगुट्टा पर भी जल्द ही तिरंगा फहराने की उम्मीद है।



ये खबर भी पढ़ें... आकाश के नाम का पत्र जारी होते 5 कांग्रेस पार्षदों का इस्तीफा





soldiers | hoisted | Tricolor | Arera Hills | Naxalites | Bijapur | CG News | पहाड़ी इलाका | शान से लहराया तिरंगा



Tags:
  • CG News
  • Bijapur
  • Naxalites
  • शान से लहराया तिरंगा
  • Tricolor
  • जवान
  • नक्सलियों
  • soldiers
  • Arera Hills
  • पहाड़ी इलाका
  • hoisted