45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं
Krishna Kumar Sikander | Apr 30, 2025, 13:07 IST
Medicines worth lakhs lying under the open sky in 45 degree heat the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार ने लाखों खर्च कर जीवन रक्षक दवाइयां भेजी थीं। ये दवाइयां गरियाबंद जिले के उरमाल स्वास्थ्य केंद्र में खुले आसमान के नीचे कबाड़ की तरह धूल खा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल के जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांग रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर लोगों की जान बचाने के लिए जीवन रक्षक दवाइयां भेजी थीं। ये दवाइयां गरियाबंद जिले के उरमाल स्वास्थ्य केंद्र में खुले आसमान के नीचे कबाड़ की तरह धूल खा रही हैं। इन दवाइयों को ठंडे और सूखे स्थान पर रखने के सख्त निर्देश होते हैं। इसके बावजूद बीते दो महीनों से ये दवाएं 45 डिग्री की तपती गर्मी और धूप में पड़ी हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या ये दवाइयां उपयोग के लायक हैं? इस मामले में स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल के जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांग रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... कर्रेगुट्टा पहाड़ पर हेलीकॉप्टर से उतरे 500 जवान... करेंगे बड़ा ऑपरेशन
उरमाल स्वास्थ्य केंद्र में खुले आसमान के नीचे दवाओं के पड़े होने का मामला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और मैनपुर के जनपद सदस्य योगीराज माखन ने किया। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयां यहां पड़ी हैं। इनकी स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ रही है। भले ही दवाइयां एक्सपायरी न हुई हों, लेकिन भीषण गर्मी में खुले में रखे रहने से क्या ये अब लोगों की बीमारी ठीक करने लायक हैं या नहीं इसका पता लगाना होगा? स्थानीय लोगों ने भी इस लापरवाही पर चिंता जताई है और दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA...2% महंगाई भत्ता बढ़ा
विशेषज्ञों के अनुसार, दवाइयों को 25-30 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में रखना आवश्यक होता है, अन्यथा उनका रासायनिक संयोजन बिगड़ सकता है, जिससे वे न केवल बेअसर हो सकती हैं, बल्कि नुकसानदायक भी हो सकती हैं। स्वास्थ्य केंद्र की इस लापरवाही ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आखिर लोगों की जान बचाने के लिए भेजी गई इन दवाइयों के रखरखाव में इतनी बड़ी चूक क्यों हुई? इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
ये खबर भी पढ़ें... अरपा नदी में अवैध उत्खनन पर हाईकोर्ट सख्त... सरकार से मांगा जवाब
स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इस मामले की जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो। स्वास्थ्य विभाग अपना पल्ला केवल नोटिस देकर झड़ रहा है और उरमाल के चिकित्सकों से इसे लेकर जवाब मांगा गया है।अब बड़ा सवाल ये है कि क्या इन दवाइयों को अब भी उपयोग में लाया जा सकता है? इसके जिम्मेदारों पर कब होगी कार्यवाही।
ये खबर भी पढ़ें... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट... 4 से 5 दिन तक जमकर बरसेंगे बादल
Medicines | open | sky | 45 degree | heat | gariaband | CG News | उमस भरी गर्मी | छत्तीसगढ़ की खबर
ये खबर भी पढ़ें... कर्रेगुट्टा पहाड़ पर हेलीकॉप्टर से उतरे 500 जवान... करेंगे बड़ा ऑपरेशन
लोगों ने भी लापरवाही पर चिंता जताई
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA...2% महंगाई भत्ता बढ़ा
बिगड़ सकता है दवाओं का रासायनिक संयोजन
ये खबर भी पढ़ें... अरपा नदी में अवैध उत्खनन पर हाईकोर्ट सख्त... सरकार से मांगा जवाब
जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ये खबर भी पढ़ें... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट... 4 से 5 दिन तक जमकर बरसेंगे बादल
Medicines | open | sky | 45 degree | heat | gariaband | CG News | उमस भरी गर्मी | छत्तीसगढ़ की खबर
मध्य प्रदेश निगम मंडल की नियुक्तियां टलीं, बीडीए और आईडीए समेत 34 बोर्ड पर नवंबर के बाद फैसला
By Amresh Kushwaha
सीएम मोहन यादव की आज मैराथन बैठक, मंत्रालय में विभागों की समीक्षा, शाम को बीजेपी दफ्तर में मंथन
By Aman Vaishnav
1 अक्टूबर से खुलेंगे एमपी के नेशनल पार्क, कूनो में 16 चीते और पन्ना में 100 बाघ के होंगे दीदार
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में पहली बार 83% से ज्यादा बॉन्डेड डॉक्टरों ने दी जॉइनिंग, गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों को मिला सहारा
By Aman Vaishnav
Weather Update: MP के 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, CG-राजस्थान में अब महसूस होगी हल्की ठंडक