CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | May 25, 2026, 20:33 IST
top-news-today
रायपुर एयरपोर्ट पर इबोला अलर्ट, बाहर से आने वाले यात्रियों की होगी जांच, आधी रात बम धमाके से कांपा रायपुर, नकाबपोश लड़कियों के साथ आए गैंग ने मचाया तहलका, पूर्व आबकारी कमिश्नर निरंजन दास को जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ से रहना होगा बाहर।

रायपुर एयरपोर्ट पर इबोला अलर्ट, बाहर से आने वाले यात्रियों की होगी जांच

top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने इबोला वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायपुर एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य स्वास्थ्य स्क्रीनिंग होगी। संदिग्ध मरीजों को तुरंत आइसोलेट करने और विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



आधी रात बम धमाके से कांपा रायपुर, नकाबपोश लड़कियों के साथ आए गैंग ने मचाया तहलका

रायपुर के हीरापुर में रिंकू तिवारी के घर पर रात करीब 12 बजे बम से हमला हुआ। आरोपी सोनू पटेल और उसके साथी चाकू लहराते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाने लगे। हमलावरों में कुछ नकाबपोश लड़कियां भी शामिल थीं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



पूर्व आबकारी कमिश्नर निरंजन दास को जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ से रहना होगा बाहर

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ के शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने की शर्त पर राहत दी है। मामले में पहले अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी और सौम्या चौरसिया को भी जमानत मिल चुकी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



नए PCCF की रेस में अरुण पाण्डेय सबसे आगे, डीपीसी की बैठक में बनी सहमति

छत्तीसगढ़ वन विभाग के प्रमुख PCCF वी. श्रीनिवास राव 31 मई को रिटायर होंगे। नए PCCF के लिए डीपीसी बैठक में अरुण पाण्डेय, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नाम पर चर्चा हुई। जिसमें अरुण पाण्डेय रेस में आगे है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



भिलाई के शोरूम में महिला स्टाफ का फूटा गुस्सा, पुलिस के सामने ही CEO को जड़ दिए थप्पड़

भिलाई के ऑटोमोबाइल शोरूम में महिला स्टाफ ने सीईओ अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस की मौजूदगी में स्याही डाली और सीईओ को थप्पड़-लात से मारा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।





Tags:
  • भिलाई
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ वन विभाग
  • रायपुर एयरपोर्ट
  • शराब घोटाले
  • top news of chhattisgarh
  • इबोला वायरस