रायपुर एयरपोर्ट पर इबोला अलर्ट, बाहर से आने वाले यात्रियों की होगी जांच
VINAY VERMA | May 25, 2026, 16:44 IST
raipur-airport-ebola-virus-alert-screening
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने इबोला वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायपुर एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य स्वास्थ्य स्क्रीनिंग होगी। संदिग्ध मरीजों को तुरंत आइसोलेट करने और विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं।
Raipur. छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच अनिवार्य की जाएगी। एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल छत्तीसगढ़ में इबोला का कोई केस नहीं है, बाहर से कोई केस छग न आए इसके लिए एहतियातन यह स्क्रीनिंग की जा रही है।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी हुआ है। आदेश में इबोला संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम यानी आईडीएसपी की ओर से जारी किया गया है। पत्र 25 मई 2026 को जारी हुआ।
स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। यह अधिकारी यात्रियों की जांच और स्वास्थ्य प्रबंधन की निगरानी करेगा। संदिग्ध मामलों की पहचान कर तुरंत सूचना देना भी उसकी जिम्मेदारी होगी।
आदेश में साफ कहा गया है कि एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। विदेश या दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बुखार, कमजोरी या संक्रमण जैसे लक्षण मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मामलों को लेकर अलग से प्रोटोकॉल तय किया है। ऐसे मरीजों को तुरंत आइसोलेट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें रेफर भी किया जाएगा। इमरजेंसी मेडिकल मैनेजमेंट की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर को भेजा गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। विभाग ने कहा है कि एयरपोर्ट में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी इंतजाम पहले से तैयार रखने होंगे।
राज्य सरकार संक्रमण को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी वजह से पहले से अलर्ट मोड में तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। एयरपोर्ट के जरिए आने वाले यात्रियों की मॉनिटरिंग बढ़ाई जाएगी।
देश में पहले भी अलग-अलग संक्रमणों को लेकर एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई जाती रही है। कोरोना काल के दौरान भी इसी तरह की स्क्रीनिंग व्यवस्था लागू की गई थी। अब इबोला को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह एहतियात के तौर पर किया जा रहा है।
इबोला वायरस का डर, सिम्स अस्पताल में हाई अलर्ट, स्टाफ को स्पेशल ट्रेनिंग
इबोला वायरस का बढ़ा खतरा, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Ebola Virus: इबोला का नया स्ट्रेन, WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी किया घोषित
रायपुर एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरकर मजदूर की मौत, मची अफरा-तफरी
स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी
एयरपोर्ट में नोडल अधिकारी तैनात होंगे
raipur airport ebola alert
हर यात्री की होगी स्क्रीनिंग
संदिग्ध मरीजों पर तुरंत एक्शन
जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को जिम्मेदारी
संक्रमण रोकने पर सरकार का फोकस
पहले भी जारी हो चुके हैं अलर्ट
यह खबरें भी पढ़ें...
इबोला वायरस का बढ़ा खतरा, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Ebola Virus: इबोला का नया स्ट्रेन, WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी किया घोषित
रायपुर एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरकर मजदूर की मौत, मची अफरा-तफरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari