प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सीएम साय का कड़ा एक्शन; ज्यादा वसूली की तो खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई!

Umeshwari Baghel | Apr 09, 2026, 22:53 IST
vishnu-deo-sai-warning-private-schools-admission-2026-action
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों पर किसी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। यदि किसी स्कूल से शिकायत मिली, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NEWS IN SHORT

  • छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी पर कड़ी कार्रवाई होगी
  • मुख्यमंत्री ने निजी स्कूलों को सख्त चेतावनी दी हैं
  • अभिभावकों को राहत, कोई अनावश्यक दबाव नहीं होगा
  • शिकायत मिलने पर निजी स्कूलों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
  • शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने का किया वादा

NEWS IN DETAIL

Raipur। छत्तीसगढ़ में नए सत्र के लिए स्कूलों में (स्कूल एडमिशन)एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इसके साथ ही कई निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों की शिकायतें भी बढ़ने लगी हैं।



इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने निजी स्कूलों को सख्त चेतावनी दी है। (अवैध फीस वसूली)उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी निजी स्कूल से शिकायत मिली, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अभिभावकों को राहत

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि अभिभावक निश्चिंत रहें, क्योंकि उनकी सरकार निजी स्कूलों के द्वारा किए जा रहे



किसी भी प्रकार के शोषण या मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा।



कड़ी कार्रवाई की जाएगी

सीएम साय ने पोस्ट में कहा, हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ इस विषय पर नजर बनाए हुए है। यदि किसी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है और शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता का वादा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और संतुलन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि निजी स्कूलों द्वारा किसी प्रकार की मनमानी को रोका जा सके।



यह खबरें भी पढ़े....

2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI ट्रेनिंग, गूगल फॉर एजुकेशन के साथ मिलकर सीएम साय ने की बड़ी घोषणा



एंबुलेंस सेवा : शहरी इलाके में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी, सीएम साय ने दिखाई 375 गाड़ियों को हरी झंडी



हाईकोर्ट ने की निजी स्कूलों पर कार्रवाई निरस्त, कहा- अधिकारियों ने दायरे से बाहर जाकर किया शक्ति का दुरुपयोग



छत्तीसगढ़ समाचार : प्राइवेट स्कूलों को देना ही होगा आरटीई के तहत एडमिशन, हाईकोर्ट ने खारिज की निजी स्कूलों की याचिका







Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • स्कूल एडमिशन
  • अवैध फीस वसूली
  • सीएम साय