साड़ी कांड का साइड इफेक्ट, महिला एवं बाल विकास ने सारे घर के बदल डाले
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी साड़ी खरीदी से जुड़े विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज में बदलाव किया गया है।
सभी पुराने कार्य आवंटन को रद्द करते हुए नए आदेश के तहत विभाग की लगभग सभी महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारियां नए सिरे से तय की गई हैं। इस कदम को विभाग में जवाबदेही बढ़ाने और कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने की कवायद माना जा रहा है। इस बदलाव में खासतौर पर उनकी जिम्मेदारियां बदली गई हैं जिन पर साड़ी घोटाले को लेकर सवाल खड़े हुए थे। उनको खरीदी के काम से अलग कर महिला सशक्तिकरण का जिम्मा सौंप दिया है।
यह है ऑर्डर :
जारी आदेश के अनुसार अब आईसीडीएस, मिशन वात्सल्य, स्थापना, न्यायालयीन प्रकरण, प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण, ईसीसीई, पोषण अभियान, पोषण आहार, निर्माण, आईटी, भंडार, लेखा, बजट, समन्वय, सूचना का अधिकार और आवक-जावक जैसी सभी प्रमुख शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई तैनाती कर दी गई है।
इसके साथ ही पहले जारी सभी कार्य विभाजन आदेश स्वतः समाप्त कर दिए गए हैं। सबसे अहम बदलाव आईसीडीएस शाखा में किया गया है, क्योंकि यही शाखा आंगनबाड़ी संचालन और उससे जुड़ी खरीद प्रक्रियाओं की प्रमुख इकाई मानी जाती है।
इसके अलावा पोषण अभियान, पोषण आहार और भंडार जैसी शाखाओं में भी नए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इन शाखाओं का सीधा संबंध योजनाओं के क्रियान्वयन और सामग्री की आपूर्ति से जुड़ा होता है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अपर संचालक, संयुक्त संचालक और उप संचालक अपने अधीनस्थ अधिकारियों के बीच आवश्यकतानुसार आंतरिक कार्य विभाजन भी कर सकेंगे। यानी विभागीय स्तर पर आगे भी जरूरत के अनुसार जिम्मेदारियों में बदलाव की गुंजाइश रखी गई है।
साड़ी खरीदी में घोटाले का असर :
विभागीय सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में आंगनबाड़ी साड़ी खरीदी को लेकर उठे विवाद के बाद विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आई थी। ऐसे में पूरे मुख्यालय स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव केवल औपचारिक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे जवाबदेही तय करने और व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
इस तरह हुआ नया कार्य आवंटन :
आईसीडीएस शाखा :
अपर संचालक - अर्चना राणा सेठ
उप संचालक - मुक्तानंद खुटे,गुरप्रीत कौर
सहायक संचालक -समीर सौरभ, सलमान अंसारी
संबद्ध कर्मचारी - प्रीति साहू, काजल गिरेपुंजे, धीरज कुमार साहू, सुप्रिया पैकरा, इंदु साहू
मिशन वात्सल्य शाखा :
अपर संचालक -अर्चना राणा सेठ
उप संचालक - नीलम देवांगन
सहायक - विकास सिंह।
स्थापना एवं न्यायालयीन प्रकरण शाखा :
अपर संचालक - अर्चना राणा सेठ
उप संचालक - श्रुति पी. नेरकर, ममता साहू
सहायक संचालक - कनकलता राम
संबद्ध कर्मचारी- जितेंद्र कुमार ठाकुर, आनंदराव घोड़ेश्वर, योगिता साहू, हेमलता अग्रवाल
प्रशिक्षण एवं जनदर्शन शाखा :
अपर संचालक - अर्चना राणा सेठ
उप संचालक - मुक्तानंद खुटे
संबद्ध कर्मचारी- ललित कुमार उइके।
महिला सशक्तिकरण शाखा :
संयुक्त संचालक - सी.एस. लाल
उप संचालक - आनंद प्रकाश किसपोट्टा, अभय कुमार देवांगन
सहायक संचालक - ममता भगत, शिवकुमार सोनी
संबद्ध कर्मचारी- खिलेश्वरी साहू, अतुल राहतगांवकर, शिवकुमार साहू, गीता सेन, गायत्री साहू।
ईसीसीई शाखा :
संयुक्त संचालक - डी.एस. मरावी
उप संचालक - श्रुति पी. नेरकर
सहायक संचालक - सलमान अंसारी
संबद्ध कर्मचारी- इंदु साहू।
पोषण अभियान एवं आईईसी शाखा :
संयुक्त संचालक - डी.एस. मरावी
उप संचालक - श्रुति नेरकर, अभय कुमार देवांगन (प्रोक्योरमेंट एवं आईईसी)
सहायक संचालक - शिवकुमार सोनी
संबद्ध कर्मचारी- नीलिमा उमेश्वर
पोषण आहार शाखा :
संयुक्त संचालक - डी.एस. मरावी
उप संचालक - विपिन जैन
संबद्ध कर्मचारी- राकेश कुमार साहू, शालिनी धीवर।
निर्माण शाखा :
संयुक्त संचालक - डी.एस. मरावी
उप संचालक - विपिन जैन
संबद्ध कर्मचारी - सुनील कुमार यादव, अपर्णा कुजूर।
आईटी शाखा :
संयुक्त संचालक - डी.एस. मरावी
सहायक संचालक - शिवकुमार सोनी
संबद्ध कर्मचारी - रवि कुमार निषाद।
भंडार शाखा:
संयुक्त संचालक - डी.एस. मरावी
उप संचालक - अभय देवांगन
संबद्ध कर्मचारी - युगल किशोर चंद्राकर।
आहरण, संवितरण एवं लेखा शाखा:
संयुक्त संचालक- डी.एस. मरावी
उप संचालक - मुक्तानंद खुटे
संबद्ध कर्मचारी- मंसूर अली, युगल किशोर चंद्राकर, धनसिंह भैना, पंकज बरवा।
वित्त एवं बजट शाखा:
संयुक्त संचालक - गांधीलाल भारद्वाज
लेखाधिकारी - शुचि सुल्तानिया चावड़ा
संबद्ध कर्मचारी - श्वेता वर्मा, मंजू लकड़ा।
समन्वय शाखा:
संयुक्त संचालक - डी.एस. मरावी
उप संचालक - गुरप्रीत कौर
सहायक संचालक - ममता भगत
संबद्ध कर्मचारी - ललित कुमार उइके
सूचना का अधिकार (RTI) शाखा :
संयुक्त संचालक - सी.एस. लाल
उप संचालक - विपिन जैन
सहायक संचालक - कनकलता राम
संबद्ध कर्मचारी - रोहणी साहू
आवक-जावक शाखा :
सहायक संचालक - कनकलता राम
संबद्ध कर्मचारी - पंकज बरवा, चंद्रबहादुर सोनी।
स्टेनो टू संचालक :
जिम्मेदारी - देवीशंकर डनसेना
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ साड़ी घोटाला; 9 करोड़ की सप्लाई पर रोक, खादी बोर्ड ने बनाई जांच कमेटी
आंगनबाड़ी साड़ी वितरण में करोड़ों का खेल, 5.5 मीटर की जगह 5 मीटर की साड़ी का हुआ वितरण
छत्तीसगढ़ साड़ी घोटाला : जांच फाइलों में दफन, आखिर किसे बचा रहा महिला एवं बाल विकास विभाग
आंगनबाड़ी साड़ी घोटाला; प्रदेश भर से घटिया यूनिफॉर्म वापस मंगाने के आदेश जारी