आंगनबाड़ी साड़ी घोटाला; प्रदेश भर से घटिया यूनिफॉर्म वापस मंगाने के आदेश जारी

Aishwarya Dwivedi | Apr 12, 2026, 21:46 IST
Share
Cg-anganwadi-saree-scam-recall-orders
Cg-anganwadi-saree-scam-recall-orders

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी साड़ी वितरण में गड़बड़ी सामने आई। जांच में दोषपूर्ण साड़ियों की पुष्टि हुई। विभाग ने साड़ियां वापस मंगाकर नई, मानक अनुरूप साड़ियां देने के निर्देश दिए हैं।

News in short

  • कई जिलों में घटिया साड़ी वितरण की पुष्टि
  • जांच में गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन सामने आए
  • मंत्री ने दोषपूर्ण साड़ियों को वापस मंगाया
  • खादी बोर्ड के माध्यम से साड़ी वितरण हुआ
  • समय सीमा में जानकारी देना जिलों के लिए जरूरी

News in detail

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया था। जिसकी जांच की गई उसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश भारती साड़ियां वापस मांगने के आदेश जारी किए हैं।

जांच में हुई पुष्टि, मंत्री ने दिए आदेश

प्रदेश के सभी जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के रूप में साड़ियां नि:शुल्क वितरित की गई थीं। हालांकि, इस बार कई जिलों से शिकायतें मिलीं कि वितरित साड़ियों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। कहीं साड़ियों की लंबाई कम पाई गई, तो कहीं उनकी बुनाई खराब निकली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संचालनालय स्तर पर जांच कराई गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कुछ जिलों में गुणवत्ताहीन साड़ियों का वितरण हुआ है। इसके बाद विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दोषपूर्ण साड़ियों को वापस मंगवाने के आदेश दिए।

संचालक ने अधिकारियों को लिखा पत्र

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक रेणुका श्रीवास्तव ने सभी जिला परियोजना अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि खराब साड़ियों को तुरंत वापस एकत्र किया जाए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर इसकी विस्तृत जानकारी विभाग को भेजने को कहा गया है।

खादी बोर्ड के माध्यम से हुआ वितरण

जानकारी के मुताबिक, साड़ियों का वितरण छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से किया गया था। वर्ष 2025-26 के तहत निर्धारित संख्या में साड़ियां बांटी गईं, लेकिन कई जगहों पर गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए।

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में गुणवत्ता मानकों के विपरीत साड़ियों की पुष्टि की है। इसके बाद संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी दोषपूर्ण साड़ियों को बदलकर मानक के अनुरूप नई साड़ियां उपलब्ध कराई जाएं।

जिलों को साड़ियां एकत्र करने के निर्देश

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वितरित खराब साड़ियों को एकत्र कर सुरक्षित रखें और उनकी संख्या की जानकारी जल्द से जल्द भेजें।

आदेश पत्र महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी
आदेश पत्र महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी


विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन जिलों से निर्धारित समय सीमा में जानकारी प्राप्त होगी, उन्हीं जिलों में साड़ियों को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समय पर जानकारी नहीं देने वाले जिलों के संबंध में यह माना जाएगा कि वहां कोई शिकायत नहीं है।

निष्कर्ष

छत्तीसगढ़ में आंगनवाड़ी के कार्यकर्ताओं को वितरित साड़ियों की गुणवत्ता में खामियां सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। जांच में दोषपूर्ण साड़ियों की पुष्टि हुई है, जिन्हें वापस मंगाकर बदला जाएगा। समय सीमा में जानकारी देने वाले जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ED की विशेष कोर्ट में 59 आरोपियों की पेशी, फैसला सुरक्षित

बैंक एफडी घोटाला मामले में दोषी कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की क्या जाएगी विधायकी?

कंप्यूटर खरीदी घोटाला : डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता और स्कूल शिक्षा सचिव संजय गोयल का हटना तय

MP में डामर घोटाला: अधिकारी-ठेकेदारों की मिलीभगत उजागर, 44 पर केस दर्ज

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • आंगनवाड़ी
  • लक्ष्मी राजवाड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच