Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... गरज चमक के साथ होगी जोरदार बारिश
छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच पांचों संभाग में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा...ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 14 की मौत
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ और अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग में गरज चमक की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है, उसके बाद 2 से 3 डिग्री तक दिन का पारा चढ़ेगा। रविवार को 41.2 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ और बारिश के कुछ सिस्टम एक्टिव होने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम बदला है।
गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
रायपुर में आज दिन का तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। आज धूप छांव जैसा मौसम रहेगा। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार को दिन तेज धूप निकली थी। गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम 5 बजे से मौसम बदला और बादल छाए रहे इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा।
ये खबर भी पढ़िए...रायपुर में उत्तर प्रदेश के 2 मजदूर जिंदा जले... कंटेनर में लगी भीषण आग
कहीं गर्मी तो कहीं बारिश के आसार
रविवार को सबसे गर्म बिलासपुर रहा। यहां दिन का तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 रिकॉर्ड किया गया। गौरेला पेंड्रा मरवाही में दिन का पारा 39.6 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 23.4 डिग्री रहा। यहां अगले 5 दिनों तक गरज चमक के आसार हैं। रविवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा।
ये खबर भी पढ़िए...गजराज को आया गुस्सा... दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला
FAQ
- छत्तीसगढ़ के किन-किन संभागों में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है?
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। - अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम कैसा रहने की संभावना है?
अगले 3 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ और 5 दिनों तक बस्तर संभाग में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चल सकती हैं और बारिश हो सकती है। - वर्तमान में छत्तीसगढ़ के किस शहर में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है?
रविवार को बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म क्षेत्र रहा।
ये खबर भी पढ़िए...इंजीनियर की पत्नी बन गई ईसाई, पति का भी करना चाहती है धर्म भ्रष्ट
Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | Weather Update Today | छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी | मौसम विभाग में बड़ा बदलाव