इंजीनियर की पत्नी बन गई ईसाई, पति का भी करना चाहती है धर्म भ्रष्ट

Kanak Durga Jha | May 11, 2025, 17:33 IST
Share
Engineers wife becomes Christian wants convert her husband too
Engineers wife becomes Christian wants convert her husband too

बिलासपुर जिले में धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है। बेरोजगार इंजीनियर की पत्नी जीपीएम के मुख्यमंत्री डीएव्ही पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य करती है।

बिलासपुर जिले में धर्मांतरण का एक बड़ा मामला सामने आया है। बेरोजगार इंजीनियर की पत्नी जीपीएम के मुख्यमंत्री डीएव्ही पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य करती है। उसने अपने इंजीनियर पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज करवा दिया है। महिला का पति जब समझौता कर वापस घर गृहस्थी बसाने की बात करने पहुंचा तो उसकी पत्नी ने कहा कि स्कूल की प्रिंसिपल के कहने पर उसने ईसाई धर्म अपना लिया है। आप भी मेरी प्रिंसिपल से मिलकर ईसाई धर्म अपनाओ तब मैं समझौता करूंगी। पति ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में की है। पति की शिकायत पर सुनने में अपराध दर्ज कर घटनास्थल मध्यप्रदेश होने के चलते जांच के लिए वहां भेजा है।

ये खबर भी पढ़िए...स्पेशल कमांडो के तीन जवान शहीद... बाॅर्डर पर बड़ा धमाका

इंजीनियर पति को ईसाई बनाना चाहती थी पत्नी

मयंक पांडे (36) पिता मोहन पांडे हाईकोर्ट के पीछे गोल्डन पार्क कॉलोनी चकरभाठा में रहते हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वह वर्तमान में बेरोजगार है। उनका विवाह 10 फरवरी 2019 को रंजना पांडे पिता अन्नि पांडे निवासी आमाडांड़ कोतमा थाना रामनगर जिला अनुपपुर मध्य प्रदेश से सामाजिक हिन्दु रीति रिवाज के अनुसार पारीवारिक सहमति से बिलासपुर पल्लव भवन रिंग रोड़ में हुआ था। इंजीनियर की पत्नी रंजना पांडे मुख्यमंत्री डीएव्ही पब्लिक स्कूल कुम्हारी जिला जीपीएम में शिक्षिका हैं।

मयंक पांडे ने अपनी शिकायत में बताया है कि मेरे व मेरी पत्नि रंजना पाण्डेय के मध्य पारीवारिक विवाद होने से मेरी पत्नि के द्वारा मेरे व मेरे माता पिता के खिलाफ 26 सितंबर 2024 को महिला थाना अनुपपुर में दहेज प्रताड़ना 498 एवं अन्य धाराओ में पुलिस को गुमराह करते हुए एफ.आई.आर. दर्ज कराई हैं। उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय कोतमा जिला अनुपपुर मध्य प्रदेश में विचाराधीन हैं। इंजीनियर ने बताया है कि इसी वर्ष 10 मार्च को कोतमा न्यायालय में मैं प्रकरण की पेशी में उपस्थिति के लिए गया था। पेशी के दौरान मेरी पत्नि मुझसे मिली थी, इतना सब होने के बाद भी मैं अपनी पत्नि को आपसी समझौता कर पुनः नए सिरे वैवाहिक जीवन की शुरूवात करने के लिए बोला।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा, इनमें 1800 रायपुर में

ईसाई बनने के लिए 50 हजार रुपए का दिया लालच

इंजीनियर की शिकायत के अनुसार समझौते की बात सुनकर उनकी पत्नी ने उन्हें कहा कि डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुम्हारी मरवाही जिला जी.पी.एम. की प्रिंसपल मैडम केरोलाईन मैरी ने मेरी बेपटिस्मा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) कराई हैं। और मुझे भी बेपटिस्मा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) कराने के लिए बोली हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...

कहते हुए मुझे मेरी पत्नि बोली कि पहले तो आप मेरी प्रिंसपल मैडम केरोलाईन मैरी से मिलो वह आपका कहीं न कहीं जाब लगवा देगी एवं वह आपको बेपटिस्मा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) का पचास हजार रुपए भी देंगी बस आपको मेरी तरह बेपटिरमा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) करना है, उसके बाद आप किसी भी आदमी को बेपटिस्मा (ईसाइ धर्म परिवर्तन) के लिए लाओगें तो प्रिंसपल मैडम हर आदमी का बीस हजार रूपये आपको देंगी, इस शर्त पर वह मुझसे समझौता कर सारे प्रकरण वापस ले लुंगी बोली हैं।। इंजीनियर मयंक पांडे अपना धरो परिवर्तन नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने थाना पहुंचकर अपनी पत्नि और स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है।



ये खबर भी पढ़िए...भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन

छत्तीसगढ़ धर्मांतरण हिंसा | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण | छत्‍तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा | CG News | cg news update | cg news today | cg news in hindi

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा
  • छत्तीसगढ़ धर्मांतरण हिंसा
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा