भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन
Kanak Durga Jha | Published:
Tension between India Pakistan Policemens summer vacation postponed
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग विभाग अलर्ट पर है। पुलिसकर्मियों को सिर्फ सिर्फ इमरजेंसी में ही छुट्टियां मिलेंगी। ये आदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है।
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग विभाग अलर्ट पर है। पुलिसकर्मियों को सिर्फ सिर्फ इमरजेंसी में ही छुट्टियां मिलेंगी। ये आदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन पोस्टपोन कर दिया है। पहले गर्मी की छुट्टियां 10 मई से शुरू होनी थीं। अब इसे 2 जून से बढ़ाकर 28 जून कर दिया गया है। हालांकि बार एसोसिएशन ने इस आदेश का विरोध किया है।
ये खबर भी पढ़िए...भारत-पाकिस्तान तनाव... रायपुर-बिलासपुर स्टेशन में अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा
DGP ने सभी पुलिस इकाई प्रभारियों को आदेश जारी किया है। इसमें अति आवश्यक परिस्थिति में ही छुट्टी देने के अलावा अधिकारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश भी हैं। यानी अफसर सरकारी काम से ही जिला मुख्यालय छोड़ सकेंगे। आगे आदेश में यह कहा गया है कि, सभी इकाई प्रमुख किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अधिकतम बल पूरी तैयारी के साथ उपलब्ध रखे।
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, यलो अलर्ट
पुलिस विभाग के अलावा चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने भी भारत-पाकिस्तान जंग के हालात को देखते एक फैसला लिया। ये फैसला हाईकोर्ट के समर वेकेशन को आगे बढ़ाने का है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। वेकेशन की तारीख 2 जून से करने पर अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल और सचिव वरुणेन्द्र मिश्रा ने इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल को पत्र भी सौंपा है।
ये खबर भी पढ़िए...IND-PAK के बीच के बीच युद्ध... विजय के लिए किया मां बंगलामुखी का पाठ
भारत पाकिस्तान युद्ध | भारत पाकिस्तान लड़ाई | छत्तीसगढ़ पुलिस | छत्तीसगढ़ पुलिस न्यूज | छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग | Chhattisgarh Police | Chhattisgarh police alert | Chhattisgarh Police News | India-Pakistan | india pakistan conflict | india pakistan news | India Pakistan Tensions | India-Pakistan Tension
ये खबर भी पढ़िए...भारत-पाकिस्तान तनाव... रायपुर-बिलासपुर स्टेशन में अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा
पुलिसकर्मियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के भी निर्देश
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, अगले 4 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, यलो अलर्ट
समर वेकेशन आगे बढ़ाने के खिलाफ बार एसोसिएशन
ये खबर भी पढ़िए...IND-PAK के बीच के बीच युद्ध... विजय के लिए किया मां बंगलामुखी का पाठ
FAQ
- छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों को लेकर क्या विशेष निर्देश जारी किए गए हैं?
छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है कि पुलिसकर्मियों को केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में ही छुट्टियाँ दी जाएंगी और किसी भी अधिकारी को जिला मुख्यालय बिना सरकारी कार्य के नहीं छोड़ने दिया जाएगा। सभी इकाइयों को अधिकतम बल के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। - हाईकोर्ट ने समर वेकेशन को क्यों आगे बढ़ाया और नई तारीख क्या तय की गई है?
भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन को 10 मई से आगे बढ़ाकर अब 2 जून से 28 जून तक करने का निर्णय लिया है। यह फैसला चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा द्वारा लिया गया। - हाईकोर्ट के वेकेशन शेड्यूल में बदलाव का किसने विरोध किया है?
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने समर वेकेशन आगे बढ़ाने के फैसले का विरोध किया है। अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल और सचिव वरुणेन्द्र मिश्रा ने रजिस्ट्रार जनरल को इस संबंध में पत्र सौंपा है।
भारत पाकिस्तान युद्ध | भारत पाकिस्तान लड़ाई | छत्तीसगढ़ पुलिस | छत्तीसगढ़ पुलिस न्यूज | छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग | Chhattisgarh Police | Chhattisgarh police alert | Chhattisgarh Police News | India-Pakistan | india pakistan conflict | india pakistan news | India Pakistan Tensions | India-Pakistan Tension
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari