भारत-पाकिस्तान तनाव... रायपुर-बिलासपुर स्टेशन में अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा

Kanak Durga Jha | May 10, 2025, 11:34 IST
Share
India Pakistan tension Raipur Bilaspur station alert security increased
India Pakistan tension Raipur Bilaspur station alert security increased

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर के स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी है। बिलासपुर जोनल रेलवे स्टेशन समेत जोन में RPF अलर्ट मोड पर है।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर के स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी है। बिलासपुर जोनल रेलवे स्टेशन समेत जोन में RPF अलर्ट मोड पर है। रायपुर में भी ट्रेनों और स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से जांच अभियान भी तेज़ी से चलाया जा रहा है। यात्रियों को माइक से लगातार सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना मिल सके। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। CCTV कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...

अब प्लेटफार्म और कोच की निगरानी

रेलवे के अलर्ट जारी करने के बाद जोनल मुख्यालय के साथ ही सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर चौकसी बढ़ गई है। RPF के जवान सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। वहीं ट्रेनों व यार्ड में डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को भी सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की समझाइश दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...IND-PAK के बीच के बीच युद्ध... विजय के लिए किया मां बंगलामुखी का पाठ


एयरपोर्ट पर भी अलर्ट मोड जारी

जम्मू एयरपोर्ट में हमला होने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में भी अलर्ट मोड जारी किया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रायपुर एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर रायपुर सहित सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...140 करोड़ का खेल: कस्टम मिलिंग घोटाले में मनोज सोनी को मिली राहत

एयरपोर्ट परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी एक्टिव कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से डिपार्चर टाइम से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है। चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।

FAQ

  1. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रेलवे द्वारा क्या सुरक्षा कदम उठाए गए हैं?
    भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सभी स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी है। RPF अलर्ट मोड पर है, डॉग स्क्वायड की मदद से ट्रेनों और यार्ड में जांच की जा रही है, और CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। यात्रियों को माइक के माध्यम से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
  2. रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट क्यों जारी किया गया है?
    जम्मू एयरपोर्ट पर आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट सहित सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
  3. एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए कौन-कौन से विशेष इंतज़ाम किए गए हैं?
    एयरपोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को एक्टिव किया गया है, और यात्रियों से अपील की गई है कि वे फ्लाइट से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सल मोर्चे में बड़ी सफलता: 38 नक्सलियों ने एक साथ किया आत्मसमर्पण

Raipur Airport News | Raipur Airport | भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव | भारत-पाकिस्तान युद्ध | जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला | जम्मू-कश्मीर का मामला | जम्मू और कश्मीर | CG News | cg news today | cg news update

Tags:
  • CG News
  • जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला
  • भारत-पाकिस्तान
  • जम्मू-कश्मीर का मामला
  • Raipur Airport News
  • भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव
  • Raipur Airport
  • जम्मू और कश्मीर
  • भारत-पाकिस्तान युद्ध
  • cg news update
  • cg news today
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में