स्पेशल कमांडो के तीन जवान शहीद... बाॅर्डर पर बड़ा धमाका

Kanak Durga Jha | Published:
Share
IED blast telangana chhattisgarh border commando soldiers martyred
IED blast telangana chhattisgarh border commando soldiers martyred

छत्तीसगढ़- तेलंगाना बाॅर्डर पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने जवानों पर IED बम से हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए।

सीमा पर पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत को घर के अंदर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़- तेलंगाना बाॅर्डर पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने जवानों पर IED बम से हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए।

ये खबर भी पढ़िए...भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन

ग्रेहाउंड्स के तीन कमांडो शहीद

तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर माओवादियों ने गुरुवार, 8 मई को बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में ग्रेहाउंड्स के तीन कमांडो शहीद हो गए। ये हमला एक लैंडमाइन ब्लास्ट के जरिए किया गया। इस धमाके में एक रिजर्व सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है, जिसे हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...

गश्त पर निकली थी जवानों की टीम

मिली जानकारी के मुताबिक, मुलुगु जिले के वजीदू-पेरूर के जंगलों में वीरभद्रवरम-तडापाल पहाड़ियों के जवानों की टीम गश्त पर निकली थी। यहीं जवानों पर हमला हुआ, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए। जवानों काे जान से मारने के लिए नक्सलियों ने जमीन के अंदर IED बम दफनाया था। इस पर जवानों का पैर पड़ गया, जिससे बड़ा धमाका हो गया।

ये खबर भी पढ़िए...IND-PAK के बीच के बीच युद्ध... विजय के लिए किया मां बंगलामुखी का पाठ



जब टीम माओवादियों के लगाए बमों को खोज और हटा रही थी, तो पहले से छिपे करीब 35-40 माओवादी ने दूर से IED धमाके किए। माओवादियों की तरफ से गोलीबारी भी की गई। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद माओवादी भाग गए।इस हमले में शहीद हुए तीन ग्रेहाउंड्स कमांडो की पहचान वी श्रीधर, एन पवन कल्याण और टी संदीप के तौर पर हुई है। ये साल 2025 का पहला मौका है जब तेलंगाना पुलिस को माओवादियों की तरफ से इतना बड़ा नुकसान हुआ है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों ने किस प्रकार का हमला किया और उसमें कितने जवान शहीद हुए?
    नक्सलियों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर गश्त कर रही जवानों की टीम पर IED बम धमाके के जरिए हमला किया, जिसमें ग्रेहाउंड्स के तीन कमांडो शहीद हो गए।
  2. हमले में घायल और शहीद हुए जवानों की पहचान क्या है?
    इस हमले में तीन ग्रेहाउंड्स कमांडो — वी श्रीधर, एन पवन कल्याण और टी संदीप शहीद हुए हैं। साथ ही, एक रिजर्व सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे हैदराबाद में भर्ती कराया गया है।
  3. हमले की घटना कैसे हुई और पुलिस की क्या प्रतिक्रिया रही?
    जवानों की टीम वीरभद्रवरम-तडापाल पहाड़ियों में गश्त पर निकली थी। माओवादियों ने जमीन में IED बम दबाकर हमला किया और उसके बाद 35-40 माओवादियों ने फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके बाद माओवादी भाग गए।


ये खबर भी पढ़िए...भारत-पाकिस्तान तनाव... रायपुर-बिलासपुर स्टेशन में अलर्ट, बढ़ी सुरक्षा

3 soldiers martyred in Naxalite attack | three soldiers martyred | छत्तीसगढ़ नक्सली हमला जवान शहीद | नक्सली हमले में 3 जवान शहीद | naxal attack | CG Naxal Attack | Chhattisgarh Naxal attack | chhattisgarh naxal attack news

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • जवान शहीद
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • three soldiers martyred
  • naxal attack
  • तीन जवान शहीद
  • छत्तीसगढ़ नक्सली हमला जवान शहीद
  • chhattisgarh naxal attack news
  • कमांडो
  • 3 soldiers martyred in Naxalite attack
  • नक्सली हमले में 3 जवान शहीद
  • CG Naxal Attack
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर