जरा-सा लालच... और पलभर में लुट गई जिंदगी भर की कमाई

Harrison Masih | May 24, 2025, 21:30 IST
whatsapp fraud online scam invest fraud bhilai chattisgarh the sootr
ज़रा-सी लालच क्या हुई, ज़िंदगी भर की कमाई पल भर में लुट गई। भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति से फर्जी सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा देकर ₹1.5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी की यह घटना वर्ष 2017 की है।

ज़रा-सी लालच क्या हुई, ज़िंदगी भर की कमाई पल भर में लुट गई। भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति से फर्जी सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा देकर ₹1.5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी की यह घटना वर्ष 2017 की है, जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने 2023 में दर्ज कराई थी। मामले की लंबी जांच के बाद आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... कूलर छूते ही थम गईं दो मासूम धड़कनें... घर में पसरा सन्नाटा



व्हाट्सएप से शुरू हुआ भरोसे का खेल

पीड़ित जसमिंदर सिंह की पहचान साल 2017 में एक व्हाट्सएप बातचीत के ज़रिए प्रेमजीत शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने जसमिंदर को बताया कि नेपाल में एक सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसमें निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलेगा। आरोपी की मीठी बातों और वादों के जाल में फंसकर जसमिंदर ने अलग-अलग किश्तों में कुल ₹1.5 करोड़ रूपए का निवेश कर दिया।



वादे, बहाने और धोखा

निवेश के बाद जब जसमिंदर ने मुनाफे की मांग की तो प्रेमजीत ने नेपाल में आई भारी बारिश का हवाला देकर भुगतान टाल दिया। इसके बाद उसने नया झांसा दिया कि अब वही प्रोजेक्ट नाइजीरिया में शुरू किया गया है, जहां से जल्द ही मुनाफा मिलेगा। परंतु समय बीतता गया और हर बार बहानों का पुलिंदा ही सामने आया।



ये खबर भी पढ़ें... हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी: लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज



2023 में दर्ज कराई शिकायत

लगातार ठगे जाने और पैसा डूबने की आशंका के बीच जसमिंदर ने आखिरकार वर्ष 2023 में स्मृतिनगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए उसे आखिरकार बिहार के पटना शहर के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।



ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला: तत्कालीन महाप्रबंधक बसंत कौशिक की जमानत याचिका खारिज



कानूनी कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भिलाई लाया गया है, जहां उस पर ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में और भी ठगी के मामलों के खुलासे की उम्मीद है।



ये खबर भी पढ़ें... 'जान मिलने आओ न...' फिर प्रेमी ने जंगल में ही कर दिया कांड



whatsapp fraud | Online scam | investing | Bhilai | chattisgarh | फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट | ऑनलाइन धोखाधड़ी | छत्तीसगढ़



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Bhilai
  • भिलाई
  • ऑनलाइन धोखाधड़ी
  • whatsapp fraud
  • Online scam
  • धोखाधड़ी
  • फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट
  • chattisgarh
  • investing