हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी: लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Harrison Masih | Published:
Rape accused escapes Action taken careless policemen chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेमेतरा एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेमेतरा एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह घटना न सिर्फ पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... 'जान मिलने आओ न...' फिर प्रेमी ने जंगल में ही कर दिया कांड
घटना नवागढ़ थाना अंतर्गत देवरी गांव की है। यहां के रहने वाले देवेंद्र यादव पर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया था। पुलिस की हिरासत में रहने के दौरान ही आरोपी फरार हो गया। इस लापरवाही ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में मिला कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
पुलिस की इस बड़ी चूक पर संज्ञान लेते हुए बेमेतरा के एसपी ने थाने के प्रभारी चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भानु प्रताप पटेल, एक प्रधान आरक्षक और दो अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया कि ड्यूटी में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते यह कार्रवाई की गई है।
एसपी ने फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। साथ ही आरोपी की जानकारी देने या उसे पकड़वाने में मदद करने वाले को 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और आरोपी की कॉल डिटेल्स व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला: तत्कालीन महाप्रबंधक बसंत कौशिक की जमानत याचिका खारिज
इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब एक दुष्कर्म आरोपी को हिरासत में सुरक्षित नहीं रखा जा सकता, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी। समाजसेवियों और महिला संगठनों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें... 'भाई उन्होंने मुझे बेच दिया...', पीड़िता के कॉल से हुआ सनसनीखेज़ मामले का खुलासा
Rape Accused | action | 5 policemen suspended | chattisgarh | पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
ये खबर भी पढ़ें... 'जान मिलने आओ न...' फिर प्रेमी ने जंगल में ही कर दिया कांड
दुष्कर्म के मामले में था गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में मिला कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
थाना प्रभारी समेत पांच निलंबित
सुराग देने वाले को इनाम की घोषणा
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला: तत्कालीन महाप्रबंधक बसंत कौशिक की जमानत याचिका खारिज
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
ये खबर भी पढ़ें... 'भाई उन्होंने मुझे बेच दिया...', पीड़िता के कॉल से हुआ सनसनीखेज़ मामले का खुलासा
Rape Accused | action | 5 policemen suspended | chattisgarh | पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari