राज्यपाल रामेन डेका के काफिले की चपेट में आने से महिला की मौत
CG Road Accident : अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यहां राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक महिला मांझी समुदाय की है।
यह खबर भी पढ़ें....डीएसपी के खिलाफ रेप केस दर्ज , कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार
राज्यपाल की एक गाड़ी से टकरा गई महिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यपाल रामेन डेका दो दिन के प्रवास पर सरगुजा पर गए हुए थे। इसके तहत राज्यपाल का गुरुवार का प्रवास मैनपाट में था। बताया जा रहा है कि उल्टापानी इलाके में राज्यपाल गए हुए थे। वहीं महिला अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने भाई के यहां गई हुई थी और महिला वहां से लौट रही थी। इसी दौरान राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था। तभी महिला राज्यपाल की एक गाड़ी से टकरा गई।
यह खबर भी पढ़ें....पीएम नरेंद्र मोदी के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव सट्टा
हादसे के बाद महिला को आनन फानन में नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राज्यपाल का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यपाल शुक्रवार को सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। राज्यपाल सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें....महादेव सट्टा एप केस में उलझे बघेल कथावाचक प्रदीप मिश्रा को लेकर क्या बोल गए
FAQ
- अंबिकापुर जिले में किस घटना में महिला की मौत हो गई?
अंबिकापुर जिले के मैनपाट में राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। - राज्यपाल रामेन डेका का प्रवास कहां था?
राज्यपाल रामेन डेका का प्रवास गुरुवार को मैनपाट में था, जो सरगुजा जिले का हिस्सा है। - महिला किस कारण से अपने भाई के घर गई थी?
महिला अपने भाई के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गई हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें....CG Breaking : डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित 11 अफसरों के ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका | Governor Ramen Deka | chhattisgarh governor ramen deka | chhattisgarh road accident