देशी घी बेचने वाली महिला ने RI से लाखों ठगे, 7 साल तक बनाया भरोसा
NEWS IN SHORT
- अंबिकापुर में RI हबीब खान से 45 लाख की ठगी,
- देशी घी बेचने वाली महिला ने भरोसे का किया फायदा।
- नकली सोने के बिस्किट से असली जेवर और नकद हड़पे,
- पुलिस ने गुजरात और यूपी से आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा।
- महिला ने बेटी की शादी का झांसा देकर RI को फंसाया।
NEWS IN DETAIL
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अंबिकापुर नगर निगम के एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) हबीब खान से करीब 45 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गुजरात की रहने वाली एक महिला पिछले 6-7 सालों से उनके घर देशी घी बेचने का काम करती थी, जिससे इंस्पेक्टर ने उस पर पूरा भरोसा कर लिया। इसी भरोसे का गलत उपयोग कर महिला ने नकली सोने का बिस्किट दिखाकर उनसे असली सोने के जेवरात तथा नकद रकम हड़प ली।
जानिए पूरा मामला
घटना की शुरुआत तब हुई जब ‘मंजू राठौर’ नाम की महिला, जिसे इंस्पेक्टर 6‑7 साल से अपने घर पर घी बेचते देख रहे थे, उनसे होली से कुछ समय पहले नकली सोने का एक बड़ा बिस्किट ले आई। उसने खुद को राजस्थान के किशनगढ़ की रहने वाली बताया, लेकिन जांच में यह पता चला कि वह वास्तव में गुजरात की रहने वाली थी और पिछले कई वर्षो से विभिन्न राज्यों में घूमकर ऐसा काम करती थी।
महिला ने इंस्पेक्टर से कहा कि उसके परिवार में शादी होने वाली है और उसने बड़े ही भरोसे के साथ 50 तोला वजन वाला सोने का बिस्किट दिखाते हुए आग्रह किया कि इसे गहनों में ढाल दिया जाए। अक्सर उनके घर आने‑जाने से इंस्पेक्टर ने उस पर विश्वास कर लिया और कहा कि वह बाद में होली के बाद सोना लेकर आएंगे।
7 मार्च को मंजू फिर दो अन्य साथियों के साथ इंस्पेक्टर के घर पहुंची। इस बार उसने कहा कि उसकी शादी अब तुरंत होने वाली है और होली के बाद इंतजार नहीं कर सकती। उसने नकली सोने का बिस्किट इंस्पेक्टर को सौंपते हुए उन्हें उनके घर की बेटी की शादी के लिए पहले से बनवा रखे असली सोने के गहने मागें। जिनमें कान के टॉप्स, कंगन, हार और अंगूठियाँ शामिल थीं और 15 लाख रुपये नकद देने को कहा।
भरोसे में आए इंस्पेक्टर ने नकली सोने का बिस्किट रख लिया और असली जेवरात तथा नकद रकम मंजू और उसके साथियों को देदी।
कुछ ही समय बाद जब इंस्पेक्टर को शक हुआ तो वह पास के सोनार की दुकान पर गया, जहां बिस्किट की जांच कराई गई। जांच में यह पाया गया कि बिस्किट नकली था। वही इंस्पेक्टर ने तुरन्त कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराई।
गुजरात में पकडे गए आरोपी
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला और उसके साथियों की पहचान के लिए जांच शुरू की। सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल ने बताया कि मामले की तहकीकात में CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य दिशा‑निर्देशों की सहायता से आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया गया। पुलिस टीम गुजरात स्थित राजकोट पहुंची और वहां से मंजू राठौर तथा संतोष राठौर (45) को हिरासत में लिया गया। इनके पास से 7 लाख 78 हजार रुपये नकद और लगभग 50 ग्राम का एक सोने का कड़ा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया।
बरामद हुआ सामान
आरोपी के पास से कुल 20 लाख 31 हजार रुपये नकद तथा करीब 100 ग्राम सोने के कड़े बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बाकी का सोना प्रयागराज के एक सोनार को बेच दिया था, जिसकी पहचान अभी पुलिस द्वारा की जा रही है। चारों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
निष्कर्ष
अंबिकापुर में RI हबीब खान से 45 लाख की ठगी हुई। देशी घी बेचने वाली महिला ने लंबे समय तक भरोसा जीतकर फायदा उठाया। नकली सोने के बिस्किट के बहाने असली जेवर और 15 लाख नकद ले लिए। पुलिस ने गुजरात और यूपी से चारों आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा। भरोसा करने से पहले सावधानी जरूरी, झांसे में आकर बड़ा नुकसान हो सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
विधायक के बेटे पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, असम का टेंडर दिलाने के नाम पर 4.81 करोड़ की ठगी
ऐसा कोई सगा नहीं जिसको इन्होंने ठगा नहीं, सीएम विष्णु देव साय बोले- कांग्रेस ने की ठगी की राजनीति
डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी
Ticket Refund Scam: गूगल-पे कस्टमर केयर के नाम पर 2 लाख की ठगी, जानें बचने के तरीके