एमपी में SPS अधिकारियों के तबादले: भोपाल से उज्जैन तक पुलिस अफसरों की नई तैनाती, 10 DSP को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sourabh Bhatnagar | Oct 09, 2026, 14:29 IST
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले
मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है। गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। इन्हें अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अलग-अलग पदों पर पदस्थ किया गया है। आदेश के मुताबिक कुछ अधिकारियों को भोपाल पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारी मिली है।
Transfer of SPS officers in MP: New postings for police officers from Bhopal to Ujjain; 10 DSPs assigned major responsibilities.

वहीं कुछ अधिकारियों को बालाघाट, नर्मदापुरम, सागर और उज्जैन भेजा गया है। इंदौर और भोपाल में पदस्थ दो ACP को भी नई पोस्टिंग मिली है।



जानिए किस पुलिस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

  • प्रीतम सिंह बालरे: इन्हें बालाघाट में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
  • मनोहर सिंह गवली: इन्हें नर्मदापुरम की अजाक रेंज में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
  • बाबूलाल वर्मा: इन्हें भोपाल के रेडियो मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • राम शंकर सिलावट: इन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
  • महेंद्र रायपुरिया: इन्हें भोपाल में विसबल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
  • ऋतुराज गुप्ता: इन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय की क्यूडी शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • सत्येन्द्र कुमार वर्मा: इन्हें भी भोपाल की क्यूडी शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • विनोद कुमार दीक्षित: इन्हें उज्जैन लोकायुक्त में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
  • सतीश कुमार चतुर्वेदी: इन्हें सागर जोन में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
  • बिट्टू शर्मा: इन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।

इंदौर के ACP को उज्जैन लोकायुक्त में मिली जिम्मेदारी

इंदौर के कोतवाली क्षेत्र में तैनात ACP विनोद कुमार दीक्षित को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें उज्जैन लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।



वहीं, भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में तैनात ACP बिट्टू शर्मा का भी तबादला हुआ है। उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है।



मंडला के दो अधिकारियों को नई पोस्टिंग

मंडला जिले में पदस्थ दो पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।



निवास के SDOP प्रीतम सिंह बालरे को बालाघाट भेजा गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।



वहीं मंडला में पदस्थ DSP सतीश कुमार चतुर्वेदी को सागर जोन भेजा गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।



खंडवा के SDOP को नर्मदापुरम भेजा

खंडवा जिले के मूंदी में पदस्थ SDOP मनोहर सिंह गवली को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें नर्मदापुरम के अजाक रेंज में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।



भोपाल रेडियो मुख्यालय में पदस्थ DSP बाबूलाल वर्मा की भी नई पदस्थापना हुई है। उन्हें इसी मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।



भोपाल पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव

भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।



DSP राम शंकर सिलावट को सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वे पहले पुलिस मुख्यालय की एटीसी शाखा में पदस्थ थे।



महेंद्र रायपुरिया को भी सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वे अभी मुरैना की पांचवीं वाहिनी विसबल में सहायक सेनानी थे। अब उनकी पोस्टिंग भोपाल स्थित विसबल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में होगी।



पुलिस मुख्यालय की क्यूडी शाखा में पदस्थ ऋतुराज गुप्ता की भी जिम्मेदारी बदली गई है। उन्हें इसी शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।



इसी तरह सत्येन्द्र कुमार वर्मा को भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनकी पदस्थापना भी पुलिस मुख्यालय की क्यूडी शाखा में रहेगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल
  • मध्यप्रदेश पुलिस प्रमोशन
  • MP Police Promotion
  • मध्यप्रदेश गृह विभाग
  • एसीपी विनोद कुमार दीक्षित
  • एसीपी बिट्टू शर्मा
  • एसडीओपी प्रीतम सिंह बालरे
  • डीएसपी सतीश कुमार चतुर्वेदी
  • डीएसपी बाबूलाल वर्मा