दतिया उपचुनाव का मुकाबला दो दलों का नहीं, 21 उम्मीदवारों ने बदला पूरा गणित

Ramanand Tiwari | Jul 17, 2026, 20:53 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. दतिया विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी के बाद 21 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने से अब हर मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट वाली ईवीएम लगाई जाएंगी। 291 केंद्रों पर 582 यूनिट इस्तेमाल होंगी।

ऐसे समझें पूरा मामला...

  • 24 में से 3 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए।
  • अब कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।
  • हर मतदान केंद्र पर दो ईवीएम (बैलेट यूनिट) लगेंगी।
  • 291 मतदान केंद्रों पर 582 बैलेट यूनिट का उपयोग होगा।
  • 30 जुलाई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

दतिया विधानसभा उपचुनाव अब सिर्फ भाजपा और कांग्रेस की सीधी लड़ाई नहीं रह गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।



उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने से चुनाव आयोग को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है। अब हर मतदान केंद्र पर दो ईवीएम लगाई जाएंगी ताकि सभी प्रत्याशियों के नाम मतदाता के सामने उपलब्ध रह सकें।



नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ

16 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद अब दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 21 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।



इन उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम...

  • केशव यादव (निर्दलीय)
  • मेहरबान (राष्ट्रीय समाज पक्ष)
  • शदाबुद्दीन (निर्दलीय)
  • अब 21 प्रत्याशी मैदान में
  • मुख्य उम्मीदवारों में शामिल हैं—
  • आशुतोष तिवारी (भाजपा)
  • घनश्याम सिंह (कांग्रेस)
  • दामोदर सिंह यादव (आजाद समाज पार्टी-कांशीराम)
  • बालकिशन विश्वकर्मा (परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया)
  • वेदराम कुर्मी (निर्दलीय)
  • डॉ. राखी बाला सिंगारे (राष्ट्रीय समाधान पार्टी)
  • जितेंद्र मेहरा (आपका गणतंत्र पार्टी)
  • हंसमुखी लोधी (निर्दलीय)
  • बृजेंद्र (निर्दलीय)
  • सुरेश अहिरवार (निर्दलीय)
  • शुभम राजपूत (भारतीय सभ्यता पार्टी)
  • संजना सिंह (भारतीय गणवार्ता पार्टी)
  • देवेश परिहार (आजाद क्रांति पार्टी)
  • रामसिंह कुशवाहा (राष्ट्रीय समानता दल)
  • राघवेंद्र सिंह (निर्दलीय)
  • बाबूलाल सोनी (निर्दलीय)
  • कंछेदीलाल (निर्दलीय)
  • हरदास कुशवाह (निर्दलीय)
  • धर्मेंद्र सिंह (निर्दलीय)
  • धर्मेंद्र सिंह पवार (राइट टू रिकॉल पार्टी)
  • रोहित गुप्ता (निर्दलीय)

बढ़ी चुनाव आयोग की चुनौती

दतिया उपचुनाव में उम्मीदवारों की संख्या 21 होने से चुनाव आयोग को अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था करनी पड़ रही है। सामान्य तौर पर एक बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशियों और एक नोटा का विकल्प होता है। ऐसे में इस बार सभी उम्मीदवारों के नाम शामिल करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट लगेंगी।



291 मतदान केंद्रों पर लगेंगी 582 बैलेट यूनिट

दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर दो बैलेट यूनिट लगाए जाने के कारण कुल 582 यूनिट मतदान में इस्तेमाल होंगी। मास्टर ट्रेनर मनोज द्विवेदी के अनुसार पहले मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) होगी, इसके बाद उम्मीदवारों के नाम मशीनों में दर्ज किए जाएंगे।



30 जुलाई को होगा मतदान

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसके साथ ही चुनावी मुकाबले का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा।



ये खबरें भी पढ़ें...



दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह 20 करोड़ के मालिक, आशुतोष तिवारी से हैं 11 गुना अमीर



दतिया उपचुनाव: कांग्रेस को ऑपरेशन अवधेश का डर! कल मनाने पहुंच रहे जीतू पटवारी



दतिया उपचुनाव: विरोध से जिम्मेदारी तक, BJP ने नरोत्तम मिश्रा पर फिर जताया भरोसा



दतिया उपचुनाव: SIR में 7,239 वोटर्स हुए कम, 2023 में इतना ही था कांग्रेस जीत का अंतर



Tags:
  • कांग्रेस
  • ईवीएम
  • विधानसभा उपचुनाव
  • मतदान केंद्र
  • भाजपा
  • दतिया उपचुनाव