इंदौर-उज्जैन के बीच 8 मेट्रो स्टेशन फाइनल, इन जगहों पर होगा स्टॉपेज
Raj Singh | Dec 17, 2024, 10:51 IST
metro
इंदौर से उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए स्टेशन और रूट का निर्धारण कर लिया गया है। इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
इंदौर से उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए स्टेशन और रूट का निर्धारण कर लिया गया है। इस 47 किलोमीटर लंबे रूट पर कुल आठ स्टेशन बनेंगे, जिनमें से पहला स्टेशन लवकुश चौराहे पर और अंतिम स्टेशन महाकाल लोक के पास होगा।
डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार
सीएम मोहन यादव की घोषणा से BRTS होगा खत्म, पर HC में शासन बोला- यह सफल
ये होंगे आठ स्टेशन
- लवकुश चौराहे
- अरबिंदो कॉलेज
- बारोती
- धरमपुरी
- सांवेर
- उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज
- नानाखेड़ा
- महाकाल लोक
MP में सुहाना सफर : मध्यप्रदेश में सफर करना हुआ और भी आसान
10 हजार करोड़ रुपए आएगा खर्च
इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इनमें से 60 प्रतिशत राशि लोन के रूप में ली जाएगी, जबकि बाकी 40 प्रतिशत में से 20 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। हालांकि, अफसरों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट तीन साल में यानी सिंहस्थ महाकुंभ से पहले पूरा करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
FAQ
- इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का कुल रूट कितना होगा और कितने स्टेशन बनेंगे?
इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो रेल का रूट 47 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें कुल आठ स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन लवकुश चौराहे पर और अंतिम स्टेशन महाकाल लोक के पास होगा। - इस मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) कौन तैयार करेगा और कब सौंपी जाएगी?
इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने तैयार की है, जिसे दिसंबर के अंत तक मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सौंप दिया जाएगा। - मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता होगी और यह कहाँ स्थित होगी?
इस प्रोजेक्ट के लिए डिपो बनाने के लिए प्रशासन से रेवती के पास 20 हेक्टेयर भूमि मांगी गई है। - इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर कुल कितने खर्च का अनुमान है और वित्तीय व्यवस्था क्या होगी?
इस मेट्रो प्रोजेक्ट पर लगभग 10,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 60 प्रतिशत राशि लोन के रूप में ली जाएगी, जबकि बाकी 40 प्रतिशत में से 20 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक