MP रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में भोपाल के आराध्य मिश्रा ने जीता खिताब

Rahul Garhwal | Apr 07, 2024, 22:12 IST
Aaradhya Mishra of bhopal won the title in MP Ranking Tennis Tournament
फर्स्ट MP रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट का खिताब आराध्य मिश्रा ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में आराध्य ने इंदौर के खिलाड़ी को 6 -1, 6 -2 से हराकर इस साल की पहली रैंकिंग अपने नाम की।

Aaradhya Mishra Won First MP Ranking Tennis Tournament


BHOPAL. फर्स्ट MP रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में भोपाल के आराध्य मिश्रा ने एक बार फिर खिताब (अंडर-14) अपने नाम कर लिया है। पिछले साल भी उन्होंने ये टूर्नामेंट जीता था। आराध्य मिश्रा ने फाइनल मुकाबले में इंदौर के खिलाड़ी को 6-1, 6-2 से हराया। आराध्य पिछले साल अंडर-12 और अंडर-14 कैटेगरी में रैंकिंग में पहले नंबर पर रहे थे।



आराध्य मिश्रा का दमदार प्रदर्शन



टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आराध्य मिश्रा को बाई मिला। दूसरे मैच में आराध्य ने ग्वालियर के खिलाड़ी को 8-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने इंदौर के खिलाड़ी को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में आराध्य ने ग्वालियर के खिलाड़ी के खिलाफ 6-0, 6-0 से जीत हासिल की। वहीं फाइनल मुकाबला आराध्य ने 6-1, 6-2 से अपने नाम किया। इसके साथ ही आराध्य मिश्रा ने इस साल की पहली रैंकिंग अपने नाम की।



ये खबर भी पढ़िए..



IPL में मुंबई इंडियंस की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया



आराध्य ने माता-पिता और गुरू को दिया जीत का श्रेय



आराध्य मिश्रा भोपाल के बाल भवन स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ते हैं। वे श्यामला हिल्स टेनिस कोर्ट पर रोज प्रैक्टिस करते हैं। आराध्य ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता और टीचर विनोद अहिरवार और प्रथम बाथम को दिया है।



Aaradhya Mishra won MP Ranking Tennis Tournament | Aaradhya Mishra winner of Bhopal | मध्यप्रदेश रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट | आराध्य मिश्रा ने जीता MP रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट | भोपाल के आराध्य मिश्रा विजेता



Tags:
  • MP Ranking Tennis Tournament
  • Aaradhya Mishra
  • Aaradhya Mishra won MP Ranking Tennis Tournament
  • Aaradhya Mishra winner of Bhopal
  • मध्यप्रदेश रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट
  • आराध्य मिश्रा
  • आराध्य मिश्रा ने जीता MP रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट
  • भोपाल के आराध्य मिश्रा विजेता