डेढ़ दशक बाद MP में दहाड़ेंगे गिर के शेर, गुजरात से लाया गया जोड़ा

Raj Singh | Dec 22, 2024, 11:07 IST
lion
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विहार में 16 साल बाद सिंह का जोड़ा आया है, जो कि बहुत खास है। यह जोड़ा गिर से रेस्क्यू किए गए वाइल्ड सिंह की संतान है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विहार में 16 साल बाद सिंह का जोड़ा आया है, जो कि बहुत खास है। यह जोड़ा गिर से रेस्क्यू किए गए वाइल्ड सिंह की संतान है, इसलिए इनमें जंगल जैसी आक्रामकता है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस जोड़े के आने से ब्रीडिंग प्रोग्राम को नई दिशा मिलेगी और इसके द्वारा जन्मे बच्चे का डीएनए भी वाइल्ड होगा। पर्यटक इस जोड़े को 21 दिन बाद देख सकेंगे, क्योंकि अभी उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है।



पहले भी कई बाघों का ट्रांसलोकेशन कर चुकी है टीम

Junagadh's lions will roar in Bhopal's Van Vihar | गुजरात से एमपी पहुंचा एशियाई शेरों का जोड़ा: भोप


मध्य प्रदेश : भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को दो बाघों के बदले गुजरात से दो शेर मिले | Madhya


फिर बाघ का खौफ, 5 दिन में 3 शिकार, पहले हाथियों से किया था रेस्क्यू



80 से ज्यादा बार किया गया परीक्षण

सिंह को लाते वक्त डॉक्टरों ने रास्ते में उसका 80 से ज्यादा बार परीक्षण किया। बेचैनी के दौरान सिंह ने पिंजरे में अपना मुंह मारा, जिससे उसके चेहरे पर छिलने के निशान पड़ गए।



जूनागढ़ चिड़ियाघर से लाए गए सिंह जोड़े को क्वारंटाइन में छोड़ा गया। नर सिंह जल्दी से बाड़े में चला गया, जबकि मादा सिंह ने पहले पूरे कमरे का मुआयना किया, मानो सोच रही हो कि ये कहां आ गए हम। नर सिंह ने पानी पिया, जबकि मादा सिंह ने बाड़े का चक्कर लगाया।





भोपाल वन विहार में दहाड़ेंगे गुजरात के शेर, MP ने दिया बाघों का जोड़ा



मेडिकल परीक्षण होगा

वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता इस सिंह जोड़े को तनावमुक्त करना था, इसलिए उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया। रविवार को इनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।



मोहन यादव ने जताई खुशी

वहीं वन विहार में 16 वर्ष शेर आने पर मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी जाहिर की है। मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि 16 वर्ष पुराना स्वप्न हुआ साकार...वन विहार की 'जंगल बुक' में 2 और गिर के शेरों की दस्तक...। मुझे आप सबसे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भोपाल के वन विहार में 'Animal Exchange Program' के तहत जूनागढ़ के शकर चिड़ियाघर से दो प्योर ब्रीड एशियाटिक लॉयन की दस्तक के साथ ही भोपाल का 16 वर्ष का इंतजार समाप्त हो गया है। अब निश्चित ही प्रदेश में शेरों का कुनबा बढ़ेगा एवं पर्यटन तथा रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। हम वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्स्थापन के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मध्यप्रदेश की धरती पर गिर के शेरों का स्वागत है और प्रदेशवासियों को इन मेहमानों के आगमन पर हार्दिक बधाई देता हूं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • Bhopal Van Vihar
  • van vihar
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • वन विहार
  • भोपाल के वन विहार
  • वाइल्ड सिंह
  • डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा
  • गिर का वाइल्ड शेर