श्री अग्रवाल समाज के चुनाव के पहले विवाद, समाजजन बैठे उपवास पर

Sanjay Gupta | Jul 19, 2026, 18:29 IST
श्री अग्रवाल समाज के चुनाव के पहले विवाद
इंदौर श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव रविवार 26 जुलाई को होने जा रहे हैं। लेकिन इसके पहले आरोपों का दौर शुरू हो गया है। इसी से दुखी होकर समाज के कुछ लोगों ने महाराजा अग्रेसन की प्रतिमा पर एक दिन का उपवास किया।

Indore. श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव 26 जुलाई रविवार को हो रहे हैं। चुनाव के लिए 8700 मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव शुभकारज मैरिज गार्डन में होंगे। इस चुनाव में खाटू श्याम पैनल और सनातन पैनल मैदान में हैं।



कुल 21 पदों के लिए होना है चुनाव

यह चुनाव कुल 21 पदों के लिए होंगे। इसमें एक पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के दो पद (एक महिला और एक पुरूष), महामंत्री, सह मंत्री, संयोजक, सह संयोजक के साथ ही कार्यकारिणी में 10 पुरूष पद और तीन महिला पद हैं। वर्तमान में प्रेम गोयल अध्यक्ष है और मप्र के सबसे अमीर व्यक्ति प्रेम गोयल इसमें मुख्य संरक्षक है।



यह बैठे उपवास पर

इंदौर अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव को लेकर समाजसेवी मदन गरोठ, अमिताभ सिंघल व एक दिन के उपवास पर बैठे हैं। इनके आरोप है कि चुनाव शांति और सद्भवा से होने चाहिए। लेकिन यहां उम्मीदवार 30-40 लाख रुपए खर्च कर रहे हैं, भंडारे दे रहे हैं और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।



इससे समाज में कटुता आ रही है। यहां कौन से लोकसभा-विधानसभा चुनाव हो रहे हैं कि 50 लाख खर्च कर पद लेने की कोशिश की जा रही है। हमे तो समाज के काम आने वाला व्यक्ति चाहिए। इन सभी को सद्दबुद्धि आए, इसलिए हम उपवास पर बैठे हैं।



हाल ही में थाने पहुंचा था मामला

हाल ही में चुनाव के पहले ही मामला थाने पहुंचा था। तब एक पैनल के उम्मीदवार श्याम सुंदर गोयल ने दूसरी पैनल के प्रत्याशी दिनेश बंसल पर आरोप लगाए। इसमें आवेदन दिया कि वह और उनके साथी नामांकन फार्म वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। इसके लिए फोन करके धमकाया और जान से मारने की धमकी दी और दबाव बनाया। हालांकि बंसल ने इन आरोपों का खंडन किया है।



ये भी पढ़ें...

अग्रवाल केंद्रीय समिति के चुनाव में उम्मीदवार गोयल ने की थाने में शिकायत, नाम वापसी के लिए धमका रहे



वेदांता के अनिल अग्रवाल पर कार्रवाई नहीं, महंत बोले, क्या लेन देन चल रहा



इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में रेलवे ट्रैक पर मिला आरोपी पति का शव



मध्य प्रदेश: मास्टर प्लान में पिछड़ गए भोपाल-इंदौर, सीहोर-विदिशा जैसे शहरों ने मारी बाजी





Tags:
  • इंदौर
  • विधानसभा चुनाव
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर अग्रवाल समाज
  • अग्रवाल समाज