भारत-पाक तनाव बढ़ा, भोपाल AIIMS समेत कई अस्पताल हाईअलर्ट पर, डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द

Sandeep Kumar | May 10, 2025, 16:08 IST
aiims-bhopal-gandhi-medical
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पूरे देश में सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के AIIMS में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। भोपाल एम्स और गांधी मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर्स की छुट्टियां कैंसिल की गई है। गांधी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल हमीदिया में भी डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द की गई हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में सभी डॉक्टर उपलब्ध रहें।



एम्स भोपाल में सभी सेवाएं इमरजेंसी मोड पर

AIIMS BHOAPL के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि तत्काल प्रभाव से सभी डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो स्टाफ पहले से छुट्टी पर थे, उन्हें तुरंत काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, अस्पताल में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए है।



ये खबर भी पढ़िए... UPSC Prelims 2025 Exam पोस्टपोन की मांग, आयोग की चुप्पी ने बढ़ाई चिंता, छात्रों ने दिए ये तर्क



गांधी मेडिकल कॉलेज में भी छुट्टियां रद्द

गांधी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल हमीदिया में भी डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द गई हैं। मई महीने में कई डॉक्टर छुट्टी पर चले गए थे, जबकि कुछ ने छुट्टी पर जाने का आवेदन दिया था। इस स्थिति को देखते हुए जीएमसी प्रबंधन ने सभी डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द करने का निर्णय लिया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में सभी डॉक्टर उपलब्ध रहें।



ये खबर भी पढ़िए... MP के 13 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश जारी



प्रदेश के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी समान निर्णय

एम्स भोपाल और गांधी मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ प्रदेश के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टर्स की समर वेकेशन निरस्त कर दी गई है। यह निर्णय प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।



ये खबर भी पढ़िए... करोड़ों के विकास कार्यों में कृषि मंडी समिति सचिव की मनमानी



आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी

प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की हैं। अस्पतालों में अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टर्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी उपचार प्रदान किया जा सके।



ये खबर भी पढ़िए... MP बीजेपी की वेबसाइट हैक, होम पेज पर पाकिस्तान के ऑपरेशन का दिख रहा नाम



डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द

इस संकटपूर्ण समय में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपनी छुट्टियां रद्द कर और आपातकालीन सेवाओं में योगदान देकर प्रदेशवासियों की सेवा में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उनकी यह निष्ठा और समर्पण प्रशंसा के योग्य है।





डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द हमीदिया अस्पताल एमपी हिंदी न्यूज



Tags:
  • हमीदिया अस्पताल
  • भोपाल
  • भोपाल एम्स
  • मध्य प्रदेश
  • अस्पताल
  • डॉक्टर्स
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द