इंदौर में व्यापारिक संगठन, बाजार संघ समेत सभी से CCTV लगाने की अपील

Sanjay Gupta | Dec 07, 2024, 20:52 IST
CCTV Indore
इंदौर को सफाई के साथ सुरक्षा में नंबर वन बनाने के लिए काम शुरू हो रहा है। इसको लेकर अब कलेक्टर आशीष सिंह ने आज रहवासी संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों, औद्योगिक इकाई समेत सभी के साथ संयुक्त बैठक की है।

INDORE. इंदौर को सफाई के साथ सुरक्षा में नंबर वन बनाने के लिए काम शुरू हो रहा है। इसके लिए हाल ही में मप्र शासन ने नियम जारी किए थे। अब कलेक्टर आशीष सिंह ने इसके लिए शनिवार को रहवासी संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों, औद्योगिक इकाई, मार्केट संघों एवं अस्पताल प्रबंधकों की संयुक्त बैठक की। इसमें सभी से सीसीटीवी लगाने की अपील की गई। इंदौर में इसके लिए 10 हजार से ज्यादा स्थान चिह्नित किए हुए हैं, माना जा रहा है कि 50 हजार से अधिक सीसीटीवी लगेंगे और इससे शहर पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी में आ जाएगी।



रीजनल इंवेस्टर्स समिट में सीएम मोहन बोले- खुलेगा MPIDC का कार्यालय



1500 वर्गफीट से अधिक एरिया में लगाएं

बैठक में यह सभी मौजूद रहे

बैठक में आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित एसडीएम, नगर निगम के अधिकारी अधिकारी, रहवासी संघ, विभिन्न व्यापारी संगठनों, औद्योगिक इकाई, मार्केट संघों के प्रतिनिधि तथा अस्पताल प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने समस्त अस्पताल प्रबंधकों के साथ संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्रों पालदा, पोलो ग्राउंड औद्योगिक इकाई संगठनों ( Polo Ground Industrial) के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • CCTV
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • CCTV Cameras
  • कलेक्टर अशीष सिंह