इंदौर के सबसे मंहगे काॅन्सर्ट अरिजीत सिंह के आयोजकों से मिलेगा भारी-भरकम टैक्स, निगम से हुई मीटिंग
इंदौर में सिंगर दिलजीत दोसांझ, हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के बाद अरिजीत सिंह के शो को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया था। इसको लेकर जब शो के आयोजकों को नगर निगम की तरफ से टैक्स का नोटिस गया तो उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया कि उनके टिकिट की राशि में मनोरंजन कर पहले से जुड़ा हुआ है। ऐसे में वे शो के दो दिन छोड़कर बाकी के दिन में बिके टिकिट की राशि का टैक्स शो से पहले ही जमा करवा देंगे। बता दें कि सिंगर अरीजित सिंह का शो अभी तक इंदौर में किए गए लाइव कॉन्सर्ट में सबसे महंगा है।
आयोजन से पहले एडवांस में भरेंगे टैक्स
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि शो के टैक्स को लेकर आयोजकों को नोटिस दिया गया था। उसका जवाब आ गया है। उसमें आयोजकों ने कहा है कि वह 16 अप्रैल तक बिके टिकट पर लिए गए मनोरजंन कर को आयोजन से पहले निगम को दे देंगे। बाकी 17 व 18 अप्रैल को जो टिकट बिकेंगे, उसका एक अनुमान लगाकर एडवांस टैक्स भर दिया जाएगा। इसके लिए वह निगम अधिकारियों को टिकट बिक्री रिकाॅर्ड और इस पर लिए टैक्स का हिसाब लेकर बैठक भी करेंगे। निगमायुक्त वर्मा ने आयोजकों से साफ कह दिया है कि बिना टैक्स चुकाए आयोजन नहीं होगा।
यह खबर भी पढ़ें...MP News : सात फेरों के बाद पकड़ाए दूल्हे, बाराती बनी पुलिस, बिना दूल्हे के ससुराल पहुंचीं दुल्हनें
सी–21 स्टेट पर भी निगम करेगा सख्ती
यह खबर भी पढ़ें...यूनिवर्सिटी में 159 हिंदू छात्रों में पढ़ाई नमाज...हटाए गए 12 अधिकारी
हनी सिंह के शो पर कोर्ट चला गया था मामला
नगर निगम की टीम ने सिंगर हनी सिंह के शो के आयोजकों को भी टैक्स जमा कराने को लेकर नोटिस दिया था, लेकिन आयोजकों ने पूरा टैक्स जमा नहीं किया था। इसके बाद निगम का अमला आयोजन स्थल पर पहुंच गया था और आयोजकों का साउंड सिस्टम जब्त कर लिया था। इसके बाद आयोजक हाई कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने भी टैक्स जमा करने को लेकर आदेश जारी किए थे।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के कांग्रेसियों को ईडी का दफ्तर ही नहीं पता, सोनिया-राहुल पर ईडी कार्रवाई का विरोध करने जाएंगे