बघेली स्टार' अविनाश तिवारी ने दी धमकी, सांसद बनकर घर गिरवा दूंगा, 10 लाख की ठगी का आरोप

Rohit Sahu | May 03, 2025, 15:02 IST
rewa avinash tiwari
बघेली फिल्म निर्माता अविनाश तिवारी पर करोड़ों की धोखाधड़ी, धमकी, गाली-गलौज के आरोप के बाद अब नया विवाद सामने आया है। एक युवक ने फिल्म के नाम पर 10 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है।

MP News: रीवा के चर्चित बघेली अभिनेता और यूट्यूब स्टार अविनाश तिवारी इन दिनों गंभीर आरोपों से घिरे हैं। जिन मंचों पर कभी वे बघेली संस्कृति के झंडाबरदार बने दिखते थे, उन्हीं मंचों पर अब लोग उन्हें ‘भावी सांसद’ कहकर तंज कस रहे हैं। करोड़ों की ठगी, चेक बाउंस, धमकी भरे ऑडियो और सोशल मीडिया पर भद्दी गालियों के चलते वे पिछले एक सप्ताह से लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।



फिल्म के नाम पर 10 लाख की ठगी का आरोप

गोपाल का कहना है कि अविनाश ने 6 महीने में पैसे लौटाने का वादा किया था, लेकिन अब वह न केवल मुकर गए, बल्कि जान से मारने की धमकियाँ भी देने लगे। वायरल ऑडियो में अविनाश कहते सुने गए— “मैं जेल जाऊंगा, लेकिन पांच साल बाद सांसद बनकर तेरा घर गिरा दूंगा।



सांसद बनकर घर गिरा दूंगा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस धमकी भरे ऑडियो ने अविनाश तिवारी के खिलाफ माहौल बना दिया है। लोग उन्हें तंज कसते हुए भावी सांसद कह रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



चैट में खुद दी गालियां, फिर कह दिया- मैं तनाव में था

इस विवाद के बीच अविनाश ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने मानसिक तनाव का हवाला देते हुए अपना व्यवहार जायज ठहराया। उसी पोस्ट में अविनाश ने एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट भी डाला, जिसमें उन्होंने गालियां दी थीं। यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर उनका जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई।



जिसे गोली मारनी है, वह मार दे

अपनी सफाई में अविनाश ने लिखा अगर मुझे या मेरे परिवार को कोई गाली देगा या धमकाएगा, तो मैं भी जवाब दूंगा। चाहे गाली से या उसकी तेरहवीं से। उन्होंने लिखा कि अगर वे मारे गए, तो लोग सिर्फ श्रद्धांजलि देंगे, लेकिन अगर जिंदा रहे, तो किसी को नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने लोगों से अपील की दोनों पक्षों की बात सुनें, समझें और फिर राय बनाएं। मैं मरते दम तक बघेली के लिए काम करता रहूंगा। जिसे गोली मारनी है, वह मार दे, लेकिन अगर मैं जिंदा रहा, तो किसी को नहीं छोड़ूंगा।



तिवारी से जुड़े पुराने विवाद भी हैं

यह पहला मौका नहीं है जब अविनाश विवादों में फंसे हों। साल 2021 में उन पर एक महिला कलाकार ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। उस समय भी एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ था। साथ ही एक अन्य अभिनेत्री ने भी उनके खिलाफ अभद्रता की शिकायत की थी।



यह भी पढ़ें...बीजेपी नेता कमल रघुवंशी ने की डांसर को चूमने की कोशिश, बाद में बोले- मेरा मन तो पवित्र



बघेली इंडस्ट्री बनाने का दावा

अविनाश तिवारी अब तक दो बघेली फिल्में बना चुके हैं। पहली फिल्म 'बुधिया' नारी सशक्तिकरण पर आधारित थी। दूसरी फिल्म कुंवारापुर 9 अगस्त 2024 को रिलीज हुई, जो एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में शोले फेम अभिनेता गोवर्धन असरानी ने अंग्रेजों के जमाने के टीटी का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्होंने मोटी फीस ली थी। रिलीज से पहले ही फिल्म सुर्खियों में आ गई थी।



यह भी पढ़ें...एमपी पुलिस की बड़ी नाकामी पर NHRC ने लगाई फटकार, सरकार और DGP को नोटिस, ये है पूरा मामला



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें<br>



Avinash | socail media | Bagheli



Tags:
  • MP News
  • सोशल मीडिया
  • Avinash
  • socail media
  • Bagheli
  • बघेली
  • रीवा