एमपी में रथ यात्रा निकालेंगे बाबा बागेश्वर, इन जिलों से होकर गुजरेगी
मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए वह नवरात्रि में रथ यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू होगी और 5 दिनों तक चलेगी।
जानकारी के अनुसार, बाबा बागेश्वर की यह रथ यात्रा करीब 500 किलोमीटर लंबी होगी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के पांच जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ जिले शामिल हैं।
सैकड़ों साधु-संत होंगे शामिल
Bageshwar Baba लंबे समय से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बात कहते रहे हैं। अब इसी मुद्दे को लेकर वह रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं।
बताया गया है कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल होंगे। यात्रा के दौरान धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इन जगहों से गुजरेगी बाबा बागेश्वर की रथ यात्रा
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रथ यात्रा छतरपुर जिले के गढ़ा से शुरू होगी। इसके बाद यह पन्ना जिले के अजयगढ़, पन्ना, अमानगंज, पवई, सागर, दमोह, हटा और टीकमगढ़ होते हुए वापस गढ़ा पहुंचेगी।
यह यात्रा बसों के माध्यम से निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम के समय स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यक्रम होंगे। इसमें एक दिन की हनुमान चालीसा, रात्रि हवन और हिंदू राष्ट्र की शपथ जैसे कार्यक्रम भी शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पहले भी निकाल चुके हैं यात्राएं
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इससे पहले भी कई यात्राएं निकाल चुके हैं। नवंबर 2024 में उन्होंने हिंदू जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा 21 से 29 नवंबर तक चली थी और करीब 160 किलोमीटर लंबी थी।
इस यात्रा के दौरान उन्होंने हिंदुओं से जाति-पाति से ऊपर उठकर एकता का संदेश दिया था।
निकाली थी सनातन एकता पदयात्रा
इसके बाद नवंबर 2025 में उन्होंने (Dhirendra Krishna Shastri) 10 दिन की सनातन एकता पदयात्रा निकाली थी। यह यात्रा छतरपुर के आद्य कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंची थी।
इस दौरान उन्होंने हिंदुओं में एकता, जातिवाद खत्म करने और देशभक्ति का संदेश देने की बात कही थी।
कब है नवरात्रि 2026?
शारदीय नवरात्रि इस बार 11 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा।
नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू होगी। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाएगी।
FAQ
- 1. बाबा बागेश्वर की रथ यात्रा कब शुरू होगी?
बाबा बागेश्वर की रथ यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 5 दिनों तक चलेगी। - 2.बाबा बागेश्वर की रथ यात्रा एमपी के किन जिलों से होकर गुजरेगी?
यह यात्रा मध्य प्रदेश के पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ जिलों से होकर गुजरेगी। - 3. बाबा बागेश्वर की रथ यात्रा में कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे?
यात्रा में साधु-संत शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के दौरान हनुमान चालीसा, हवन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर जब चढ़ा था कर्ज, अनंत अंबानी बने थे संकटमोचक
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम को हाईकोर्ट से जमानत, जिला अदालत ने ठुकराई थी अर्जी
देवी-देवताओं के नाम पर बलि प्रथा को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री-एक मां बेटे की बलि कैसे ले सकती है?
गौमांस भक्षक बीजेपी की आंख के तारे, भूपेश बोले धीरेंद्र की बात नहीं मान रहे नेता