देवी-देवताओं के नाम पर बलि प्रथा को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री-एक मां बेटे की बलि कैसे ले सकती है?

Aman Vaishnav | Sept 10, 2026, 14:55 IST
Share
धीरेंद्र शास्त्री का बयान
धीरेंद्र शास्त्री का बयान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देवी-देवताओं के नाम पर होने वाली बलि प्रथा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो मां अपने बच्चों की रक्षा करती है, वह बेटे की बलि कैसे ले सकती है? अगर मां दुर्गा को बलि चाहिए होगी, तो वह खुद ले लेंगी।

बलि प्रथा पर बोले शास्त्री...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में बलि प्रथा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोई मां अपने बेटे की बलि कैसे ले सकती है।

शास्त्री ने कहा कि अगर मां दुर्गा को खुद बलि लेनी होगी तो वे खुद ले लेंगी। किसी और को यह अधिकार नहीं है। उनका कहना था कि हर जीव को जीने का हक है।

धीरेंद्र शास्त्री ने साफ किया कि यह उनका निजी मत है। उन्होंने कहा, हमें बलि प्रथा अच्छी नहीं लगती। हो सकता है किसी और को अच्छी लगे। यह हर व्यक्ति की अपनी सोच है।

बंगाल विवाद पर सफाई

यह बयान ऐसे समय आया है जब शास्त्री पहले से ही एक विवाद में घिरे हुए हैं। 6 सितंबर को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हनुमंत कथा के दौरान उन्होंने नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर एक टिप्पणी की थी।

बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीने पूजा पंडालों के आसपास मांस-मछली की बिक्री और सेवन रोकने की अपील की थी। साथ ही मांसाहार करने वालों को पाखंडी भी कह दिया था। इसी शब्द ने विवाद खड़ा कर दिया।

बयान के बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई। भाजपा और कांग्रेस समेत कई नेताओं ने इसका विरोध किया।

ग्लासगो में शास्त्री ने इस पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने बताया कि वे खुद बंगाली हैं।

शास्त्री ने कहा कि वे स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और बामाखेपा को मानने वाले हैं। यानी बंगाल की परंपरा से उनका गहरा जुड़ाव है।

किसी के खाने पर रोक नहीं

शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी के खाने-पीने या पहनावे पर रोक लगाने की बात नहीं कही। उनका कहना सिर्फ इतना था कि देवी और पूजा पंडाल के आसपास पवित्रता बनी रहे।

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्रीने कहा कि जिन्हें मांस खाना है, वे अपने घर पर खाएं। किसी के भोजन या जीने के तरीके पर रोक लगाना उनका काम नहीं है।

साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक धार्मिक गुरु होने के नाते वे जीव हिंसा और बलि प्रथा के खिलाफ जरूर बोलेंगे। उनका विरोध व्यक्तिगत खान-पान से नहीं, बल्कि बलि प्रथा से है।

भाजपा नेता ने भी दी प्रतिक्रिया

बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि राज्य में लोग अपनी पसंद का खाना खाने के लिए स्वतंत्र हैं।

उनका कहना था कि किसी बाहरी धार्मिक या राजनीतिक व्यक्ति को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि लोग क्या खाएं या क्या पहनें। उन्होंने यह भी बताया कि बंगाल में मां काली को बकरे के मांस का भोग भी लगाया जाता है।

बंगाल में बलि प्रथा की परंपरा

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बलि प्रथा मुख्य रूप से कुछ शाक्त परंपराओं और देवी उपासना से जुड़ी है। कुछ मंदिरों में आज भी पशु बलि की परंपरा देखने को मिलती है।

हालांकि यह हर दुर्गा पूजा पंडाल में होने वाली अनिवार्य परंपरा नहीं है। कई जगहों पर पशु बलि की जगह कद्दू या दूसरी वस्तुओं की प्रतीकात्मक बलि दी जाती है।

धीरेंद्र शास्त्री के नॉनवेज वाले बयान पर बीजेपी अध्यक्ष बोले-हमारा खाना कोई बाहरी तय नहीं करेगा

धीरेंद्र शास्त्री का बयान: देश के लिए मरना नहीं, जीना है, जो खिलाफ होगा उसे टिकने नहीं देंगे

Gen-Z प्रदर्शन पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, कहा-विरोध आपका हक, लेकिन गाली-गलौज गलत

धीरेंद्र शास्त्री न्यूज- बड़े घर की माताएं भी पी रहीं शराब, बजरंगबली इनसे बचाए, विरोध शुरू

Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • धीरेंद्र शास्त्री न्यूज
  • कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
  • बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • धीरेंद्र शास्त्री का बयान
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज