देश के लिए मरना नहीं, जीना है, जो खिलाफ होगा उसे टिकने नहीं देंगे-धीरेंद्र शास्त्री

Aman Vaishnav | Published:
Share
धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री

स्वतंत्रता दिवस पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने Gen-Z को नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि अब देश के लिए जान देने की जगह देश के लिए जीने का समय है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • छतरपुर के बागेश्वर धाम में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया।
  • पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वैदिक गुरुकुलम में ध्वजारोहण किया।
  • उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताया।
  • इसी दौरान उन्होंने Gen-Z को एक नया संदेश दिया।
  • शास्त्री ने कहा कि अब नारा जान देने का नहीं, देश के लिए जीने का होना चाहिए।

गुरुकुलम में ध्वजारोहण

दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बागेश्वर धाम के वैदिक गुरुकुलम में खास आयोजन हुआ था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद ध्वजारोहण किया था। इसके बाद वे बच्चों के साथ जश्न में शामिल हुए। यह पल गुरुकुलम के बटुकों के लिए यादगार बन गया।

ध्वजारोहण के बाद शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत माता के प्रति समर्पित है। उनके मुताबिक गुरुकुलम के बटुक राष्ट्रभक्ति की भावना से भरे हैं। यह देखकर उन्हें गर्व महसूस होता है।

जेन-जी को नया नारा

जानकारी के अनुसार शास्त्री ने कहा कि देश का भविष्य Gen-Z के हाथों में है। यही पीढ़ी नए भारत का निर्माण करेगी। उन्होंने Gen-Z को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

शास्त्री ने कहा कि अब तक नारा था कि देश के लिए जान दे देंगे लेकिन अब यह नारा बदलना चाहिए। शास्त्री बोले कि अब हमें देश के लिए जीना है। साथ ही जो देश के खिलाफ खड़ा होगा, उसे टिकने नहीं देंगे। यह बयान युवाओं को सीधी चुनौती और प्रेरणा दोनों जैसा लगा।

dheerendra shashtri
dheerendra shashtri


तिरंगा और जवानों का त्याग

शास्त्री ने तिरंगे को लेकर भी भावुक बात कही। उनके मुताबिक तिरंगा हवा से नहीं लहराता। यह जवानों की सांसों से लहराता है। उन्होंने कहा कि जवान वेतन के लिए नहीं, वतन के लिए सेना में जाते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने इसे देश का सौभाग्य बताया। साथ ही उन्होंने पूरे विश्व और हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह बयान उनके भाषण का सबसे भावुक हिस्सा रहा।

एक दिन पहले तिरंगा यात्रा

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भी बागेश्वर धाम में खास आयोजन हुआ था। शुक्रवार को धीरेंद्र शास्त्री ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लेकिन बारिश भी लोगों का जोश कम नहीं कर सकी।

हजारों श्रद्धालु शास्त्री के साथ यात्रा में शामिल हुए। सभी ने जोरदार देशभक्ति के नारे लगाए। देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। शास्त्री खुद भी बारिश में भीगते रहे। इस दौरान वे बच्चों के साथ जश्न मनाते नजर आए।

बता दें कि बागेश्वर धाम में हर साल स्वतंत्रता दिवस अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस बार भी गुरुकुलम के बच्चों की भागीदारी खास आकर्षण रही। धीरेंद्र शास्त्री का Gen-Z को दिया संदेश अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

आजादी के जश्न में बंटवारे पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, हाथापाई की आई नौबत

कांवड़ियों को आतंकवादी कहने पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं

Gen-Z प्रदर्शन पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, कहा-विरोध आपका हक, लेकिन गाली-गलौज गलत

दामोदर यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर भूमाफिया का आरोप, जल्द खोलेंगे फाइल

Tags:
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • स्वतंत्रता दिवस
  • GEN-Z
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप