CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Published:
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में आज की 5 बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। प्रदेशभर में 3100 केंद्रों पर धान खरीदी का आगाज हुआ और पहले ही 3.50 लाख से ज्यादा टोकन जारी हो गए। वहीं, घने कोहरे के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा प्रभावित हो गया। दुर्ग में AI की मदद से कलेक्टर का फर्जी आदेश तैयार कर जब्त बाइक छुड़ाने की कोशिश का मामला सामने आया।

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, 3100 केंद्र तैयार, 3.50 लाख टोकन जारी, किसानों को मिलेगा बंपर बोनस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए आज से धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत राज्य सरकार ने धान उपार्जन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेशभर में 3100 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसान अपना धान बेच सकेंगे। खरीदी शुरू होने से पहले ही 3 लाख 50 हजार 972 टोकन पंजीकृत हो चुके हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धरमजयगढ़ दौरा खराब मौसम की वजह से प्रभावित हो गया। रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे चार्टर विमान से रायगढ़ आ रहे थे, लेकिन इलाके में घना कोहरा छाए रहने के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान को वापस लौटना पड़ा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल

भिलाई। आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लोग इससे अपने कई काम आसान बना रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसी तकनीक का गलत फायदा उठाकर धोखाधड़ी करने की कोशिश भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर

CGPSC New Rules 2026 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सरकारी भर्तियों की चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब संशोधित और अनुपूरक चयन सूची केवल तीन महीने तक ही मान्य रहेगी। इस बीच उसी पद के लिए नई चयन सूची आ गई, तो पुरानी सूची की वैधता तुरंत खत्म हो जाएगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की बढ़ी मुश्किलें, भिलाई में 30 प्लॉट और फ्लैट सीज, ईडी ने लगाया कुर्की का बोर्ड

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने अब भिलाई के पास स्थित उनके रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां 30 प्लॉट और फ्लैट सीज कर दिए गए हैं। ईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • धान खरीदी
  • नितिन नवीन
  • जनजातीय गौरव दिवस
  • CGPSC
  • शराब घोटाला
  • चैतन्य बघेल
  • CGPSC New Rules
  • ED Action
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला