जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
Sandeep Kumar | Published:
धार जिले के बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा पर युवती ने अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगाए हैं।
मध्यप्रदेश के धार जिले में एक युवती ने बदनावर थाना प्रभारी (TI) अमित सिंह कुशवाहा पर अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि TI ने उसे WhatsApp पर मैसेज किया, 'तुम जुलूस में आई थी, बहुत क्यूट लग रही थी। जब उसने इसका विरोध कर SP से शिकायत करने की बात कही, तो TI ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
युवती ने अपने पड़ोसी शराब कारोबारी पर भी मां से मारपीट करने और परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस ने इस मामले में FIR तक दर्ज नहीं की। युवती ने कथित WhatsApp चैट मीडिया को सौंपकर SP से शिकायत की है। वहीं, TI ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है।
युवती के मुताबिक, करीब दो साल पहले वह रिश्ते में लगने वाले भाई के साथ शिकायत करने बदनावर थाने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात TI अमित सिंह कुशवाहा से हुई। इसके बाद TI ने उससे बातचीत शुरू की। पहले सामान्य बातें कीं, फिर उम्र, कॉलेज, काम और घर के पते के बारे में पूछने लगे। युवती का आरोप है कि TI ने उसे अश्लील वीडियो भेजे और एक-दो दिन तक WhatsApp पर कॉल और मैसेज किए। जब उसने SP से शिकायत करने की बात कही तो TI ने धमकाया। युवती का कहना है कि उसकी नौकरी भी छुड़वा दी गई। साथ ही मैसेज किसी को दिखाने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
युवती के अनुसार, TI से बातचीत शुरू होने के करीब छह महीने बाद उसके घर के पास रात 11 बजे कुछ बच्चे खेल रहे थे। उसकी मां ने बच्चों को घर जाने के लिए कहा। इसी बात पर पड़ोसी सत्यनारायण जायसवाल और पप्पू जायसवाल नशे की हालत में वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पीछे से उसकी मां के सिर पर एंगल से हमला कर दिया। परिवार ने डायल 100 पर मदद मांगी, लेकिन युवती के मुताबिक, पुलिसकर्मी हिना जोशी ने वाहन भेजने से मना कर दिया।
युवती का आरोप है कि जब वह मां से मारपीट की शिकायत लेकर बदनावर थाने पहुंची तो उसकी FIR नहीं लिखी गई। पुलिसकर्मी हिना जोशी ने उसे बताया कि TI ने शिकायत या आवेदन लेने से मना किया है। इसके बाद पुलिसकर्मी संजय मिश्रा ने उसका हाथ पकड़कर थाने से बाहर निकाल दिया। युवती का कहना है कि उसके परिवार ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट नहीं की थी। इसके बावजूद हिना जोशी ने जायसवाल परिवार की रिश्तेदार रानी जायसवाल की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनवा दी।
युवती ने पड़ोसी शराब कारोबारी जायसवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक, जायसवाल बोरदा में किराने की दुकान चलाता है और शराब का कारोबार भी करता है। युवती का आरोप है कि जायसवाल उसके भाई को धमकाता है कि वह जहां भी जाएगा, वहां अफीम रखकर उसे ड्रग्स, अफीम या रेप केस में फंसा देगा। उसका दावा है कि चौकी प्रभारी के सामने भी ऐसी धमकी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती का कहना है कि जायसवाल और उसके साथी घर आकर समझौते का दबाव बनाते हैं। हालांकि, परिवार समझौता नहीं करना चाहता।
युवती ने आरोप लगाया कि TI अमित सिंह कुशवाहा पड़ोसी जायसवाल से मिलकर उसके बारे में अभद्र बातें करते हैं। उसे बदमाश बताकर बदनाम किया जा रहा है। उसका यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी हिना जोशी उसे TI के बारे में किसी को बताने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती हैं। युवती के मुताबिक, जायसवाल ने उससे कहा था कि उसने हिना जोशी को पैसे दिए हैं। युवती का दावा है कि इस बातचीत की Call Recording भी उसके पास है।
युवती का कहना है कि उसका परिवार करीब दो साल से परेशान है। इस मामले में धार के SP और कलेक्टर से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने मां से मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसके साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग भी की है। उसका कहना है कि अगर उसके भाई या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए TI अमित सिंह कुशवाहा और जायसवाल जिम्मेदार होंगे।
मामले में TI अमित सिंह कुशवाहा ने युवती के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि युवती शिकायत लेकर थाने आई थी, लेकिन उस समय दूसरे मामले की रिपोर्ट लिखी जा रही थी। इसलिए उसे कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया था। युवती चाहती थी कि पहले उसकी रिपोर्ट लिखी जाए। TI ने दावा किया कि पूरे गांव ने युवती के खिलाफ आवेदन दिया है और ग्रामीण उससे परेशान हैं। युवती ने CM हेल्पलाइन पर भी कई शिकायतें की हैं। WhatsApp मैसेज के आरोप पर TI ने कहा कि ये मैसेज उनके नहीं हैं।
दो साल पहले थाने में हुई थी TI से मुलाकात
मां के सिर पर एंगल से हमला करने का आरोप
शिकायत करने पहुंची तो थाने से बाहर निकाला
भाई को ड्रग्स और रेप केस में फंसाने की धमकी
TI पर बदनाम करने और धमकाने का भी आरोप
दो साल से परेशान परिवार, SP और कलेक्टर से शिकायत
TI ने आरोपों से किया इनकार, बोले- मुझे फंसाने की साजिश
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
By Mukesh Sharma
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad