Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

Jageshwar Prasad | Published:
Share
पढ़ें 15 नवंबर 2026 की राजस्थान की प्रमुख खबरें
पढ़ें 15 नवंबर 2026 की राजस्थान की प्रमुख खबरें

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा हुआ है, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित कुमार मोदी अब ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं। राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। एपीओ किए गए वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की जगह अब टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान सौंपी गई है।

राजस्थान टॉप न्यूज

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर, दो बार नाकाम, तीसरी बार में धमाका

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ था। अब इस धमाके की गुत्थी को राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने सुलझा लिया है। एटीएस ने इस आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के गुरदासपुर से एक युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में 225 फार्मासिस्टों की भर्ती पर सवाल, नियमित नौकरी की जगह CSR से नियुक्ति की तैयारी

राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में 225 नए फार्मासिस्टों के पद स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों पर नियमित भर्ती होने की उम्मीद कर रहे युवाओं के सामने अब नई चुनौती खड़ी हो गई है। मेडिकल शिक्षा विभाग इन पदों पर सरकारी भर्ती के बजाय CSR यानी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के जरिए सेवाएं लेने की तैयारी कर रहा है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

भारतीय समाज में शादी को अक्सर जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन माना गया है। लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट के एक फैसले में इस सोच पर एक नई रोशनी डाली है। कोर्ट ने पति-पत्नी की आपसी सहमति से 16 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया। जस्टिस सुदेश बंसल और जस्टिस अनुरूप सिंघी की अदालत ने यह आदेश फैमली कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर पत्नी की अपील को निस्तारित करते हुए दिया।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

IPL के जनक ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, राजस्थान से शुरू हुआ था क्रिकेट की सत्ता तक पहुंचने का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित कुमार मोदी अब ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं। करीब 16 साल पहले वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोपों और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच भारत छोड़कर लंदन जाने वाले ललित मोदी ने 14 नवंबर 2026 को इसकी सार्वजनिक घोषणा की। उन्होंने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन में अपने संबोधन के दौरान यह जानकारी साझा की।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में भूखंड लेकर उद्योग नहीं लगाने वालों को नोटिस, तीन महीने में आवंटन और छह महीने में उत्पादन का लक्ष्य

राजस्थान के बालोतरा जिले में विकसित हो रहे पेट्रोकेमिकल जोन में जमीन आवंटित कराने के बाद भी उद्योग शुरू नहीं करने वालों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐसे आवंटियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जोन के बचे हुए औद्योगिक भूखंडों का आवंटन अगले तीन महीने में पूरा करने और नए आवंटन के छह महीने के भीतर औद्योगिक इकाइयों का संचालन सुनिश्चित करने को कहा है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 40 लग्जरी विला-कॉटेज खरीद मामले में एपीओ किए गए वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की जगह अब टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान सौंपी गई है। उन्हें उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके साथ ही रीको (RIICO), निवेश संवर्धन ब्यूरो (BIP) और प्रवासी राजस्थानी मामलों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा

राजस्थान में कमजोर मानसून के कारण 15 जिलों की 87 तहसीलें सूखे की मार झेल रही हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए 9,321 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की व्यवस्था की है। लेकिन आपदा प्रबंधन गाइडलाइन के कड़े नियमों ने पशुपालकों के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी

राजधानी जयपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। दीपावली के मौके पर हर वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का मेयर सुनील कोठारी का वादा अब बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है। इस मुद्दे पर बीजेपी के भी कई पार्षद नाराज बताए गए हैं। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से रात में सक्रिय माफिया द्वारा अवैध खनन जारी, सरकारी जमीन और वन क्षेत्र हो रहे हैं खाली | Illegal mining continues from Kalakota and Ladikabas hills by mafia active at night, government land and forest areas are being emptied
दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन
15 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
अरावली की पहाड़ियां दिन में कितनी शांत लगती हैं। हरी-भरी झाड़ियां, खामोश चट्टानें और सन्नाटा। पर नीमकाथाना और पाटन के इलाके में एक सच्चाई छिपी है। जैसे ही रात उतरती है, पहाड़ों के आसपास हलचल शुरू हो जाती है। रिपोर्टर ने एक दिन इलाके में रहकर इसी हलचल की पड़ताल की। जो कहानी सामने आई, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।

Tags:
  • श्रीगंगानगर रेल ब्लास्ट
  • Sriganganagar railway blast
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • ललित मोदी ब्रिटिश नागरिक
  • Lalit Modi British citizen
  • बालोतरा पेट्रोकेमिकल जोन
  • टी रविकांत उद्योग विभाग
  • 9321 करोड़ सूखा पैकेज
जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप

By Sandeep Kumar

जुलूस में देखा, क्यूट कहा, फिर अश्लील VIDEO भेज दिया, धार के TI पर युवती का गंभीर आरोप
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा