लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार 2 दिन से लापता, मॉर्निंग वॉक पर निकले फिर नहीं लौटे
MP News:मध्यप्रदेश के सागर में सेना के एक अधिकारी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और अचानक गायब हो गए। दो दिन पहले लापता होने के बाद से अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। वे ग्वालियर के मूल निवासी हैं और फिलहाल महार रेजिमेंट सेंटर (MRC) में सेवाएं दे रहे थे। पुलिस और सेना की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
6.30 बजे निकले थे टहलने, लौटे ही नहीं
पुलिस जांच में जुटी
सेना के जवानों ने पहले स्वयं उनकी खोजबीन शुरू की। जब कोई जानकारी नहीं मिली तो छावनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आस पास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
मोबाइल घर छोड़कर गए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने बताया सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें तलाश में जुटी हैं।
उनकी अंतिम लोकेशन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिवार से भी जानकारी लेकर हर संभव सुराग इकट्ठा किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार अपने घर से बिना मोबाइल के निकले थे। पुलिस उनकी कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी जानकारी इकट्ठा कर रही है।
जांच में निजी और अन्य संभावित कारणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार जबलपुर के निवासी हैं। उन्हें सुबह पीटी ड्रेस में देखा गया था, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Sagar