IPS Transfers : CSP ख्याति मिश्रा विवाद में कटनी SP का ट्रांसफर, 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Jitendra Shrivastava | Jun 01, 2025, 23:39 IST
Photograph: (THESOOTR)
कटनी-दतिया के एसपी और चंबल रेंज के आईजी-डीआईजी को हटाया गया। कुल 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। सीएम ने लोकसेवा में खेदजनक व्यवहार बताया।
रविवार रात को कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक हटाए गए। चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को भी पद से हटाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। प्रमोद वर्मा को जबलपुर आईजी बनाया गया है।
गृह विभाग ने 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें मंत्री विजय शाह के मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम के प्रमुख का भी तबादला शामिल है।
![transfer police officers]()
सीएम मोहन यादव का एक्शन... कटनी-दतिया के एसपी हटाए, चंबल आईजी-डीआईजी पर भी कार्रवाई
मप्र पुलिस भर्ती में खुलासा, आधार कार्ड में धोखाधड़ी कर बने थे आरक्षक
मंत्री विजय शाह के मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के मुखिया प्रमोद वर्मा को सागर रेंज के आईजी के रूप में तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह इंदौर के चंद्रशेखर सोलंकी को सागर का नया आईजी बनाया गया है।
कटनी एसपी अविजीत रंजन को हटाने का कारण सीएसपी ख्याति मिश्रा के तहसीलदार पति के साथ विवाद बताया जा रहा है। दतिया एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एसपी, आईजी और डीआईजी के बीच भीड़ नियंत्रण को लेकर तीखी बहस हुई। यह विवाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता के सामने हुआ। इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंची और उन्होंने संज्ञान लेकर तीनों अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया।
सीएसपी ख्याति मिश्रा से जुड़ी खबर पढ़िए
ये खबरें भी पढ़ें...
AIIMS भोपाल में नवजात का MRI, उपलब्ध करवाई जा रही हैं बेहतर मेडिकल सुविधाएं
Weather Forecast : दिल्ली में आंधी, राजस्थान में तेज बारिश और बिहार में बाढ़ का अलर्ट
पुलिस अधिकारी | 10 अफसरों के तबादले | मध्यप्रदेश | आईपीएस अविजीत रंजन | आईपीएस कुमार सौरभ | आईपीएस सचिन अतुलकर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
गृह विभाग ने 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें मंत्री विजय शाह के मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम के प्रमुख का भी तबादला शामिल है।
transfer police officers
नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति
- कटनी के एसपी अविजीत रंजन और दतिया के एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में एआईजी के पद पर अटैच किया गया है।
- कटनी में डीसीपी इंदौर अभिनव विश्वकर्मा को नया एसपी बनाया गया है। दतिया के एसपी के तौर पर सेनानी प्रथम वाहिनी, इंदौर के सूरज वर्मा को नियुक्त किया गया है।
- चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना की जगह सचिन कुमार अतुलकर (डीआईजी छिंदवाड़ा) को नया आईजी बनाया गया है।
- चंबल के डीआईजी कुमार सौरभ की जगह डीआईजी सागर सुनील कुमार जैन को नियुक्त किया गया है।
सीएम मोहन यादव का एक्शन... कटनी-दतिया के एसपी हटाए, चंबल आईजी-डीआईजी पर भी कार्रवाई
मप्र पुलिस भर्ती में खुलासा, आधार कार्ड में धोखाधड़ी कर बने थे आरक्षक
मंत्री विजय शाह केस में एसआईटी चीफ का तबादला
सीएम ने खुद किया ट्ववीट
कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं ।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 1, 2025
कटनी एसपी और दतिया में विवाद के कारण कार्रवाई
सीएसपी ख्याति मिश्रा से जुड़ी खबर पढ़िए
ये खबरें भी पढ़ें...
AIIMS भोपाल में नवजात का MRI, उपलब्ध करवाई जा रही हैं बेहतर मेडिकल सुविधाएं
Weather Forecast : दिल्ली में आंधी, राजस्थान में तेज बारिश और बिहार में बाढ़ का अलर्ट
हटाए गए अधिकारियों और उनके स्थान...
| पद | हटाए गए अधिकारी | नए अधिकारी |
|---|---|---|
| कटनी एसपी | अविजीत रंजन | अभिनव विश्वकर्मा |
| दतिया एसपी | वीरेंद्र कुमार मिश्रा | सूरज वर्मा |
| चंबल रेंज आईजी | सुशांत कुमार सक्सेना | सचिन कुमार अतुलकर |
| चंबल रेंज डीआईजी | कुमार सौरभ | सुनील कुमार जैन |
| सागर रेंज आईजी | प्रमोद वर्मा | चंद्रशेखर सोलंकी |
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman