सीएम मोहन यादव का एक्शन... कटनी-दतिया के एसपी हटाए, चंबल आईजी-डीआईजी पर भी कार्रवाई

Jitendra Shrivastava | Jun 01, 2025, 21:51 IST
Share
mp-police-officers-action
Photograph: (THESOOTR)

कटनी और दतिया के एसपी हटाए गए, चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी पर भी कार्रवाई हुई। सीएम ने लोकसेवा में खेदजनक व्यवहार पर तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश सरकार ने कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को हटाया है। दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को भी हटाया गया है। चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना और डीआईजी को भी पद से हटाया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हुई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के किया पोस्ट

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि कटनी और दतिया के एसपी तथा चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी द्वारा लोकसेवा के मानकों के विपरीत व्यवहार किया गया। इसे स्वीकार्य नहीं माना जाएगा। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएसपी ख्याति मिश्रा के बंगले पर रात 3 बजे हंगामा, पति तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा से हाथापाई

किराएदारी अधिनियम : मकान खाली न करने पर किराएदार को देना होगा चार गुना किराया

कटनी एसपी को हटाने का कारण

कटनी के एसपी अविजीत रंजन पर निजी जीवन से जुड़ी विवादित खबरों के चलते लगातार विवाद बढ़ रहे थे। इस विवाद का असर उनके पेशेवर कामकाज पर भी पड़ा। इस वजह से सरकार ने उनकी नियुक्ति समाप्त करने का फैसला किया। एसपी अविजीत रंजन की जगह अभिनव विश्वकर्मा को पुलिस अधीक्षक बनाया।

दतिया एसपी और चंबल रेंज के आईजी-डीआईजी के बीच विवाद

दतिया एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान दतिया के एसपी, चंबल के आईजी और डीआईजी के बीच सार्वजनिक रूप से विवाद हुआ। यह विवाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम जनता के सामने हुआ। इस घटना की जानकारी सीएम तक पहुंची और उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।

ये खबरें भी पढ़ें...

कोरोना फिर लौट आया! नए वेरिएंट से अबतक 1 मौत, जल्द जारी हो सकती है गाइडलाइन

दरवाजा खुला देख बाथरूम में घुसा तेंदुआ... घरवालों को रोकनी पड़ी अपनी सांसें

हटाए गए पुलिस अधिकारी और कारण...

अधिकारी का नामपदहटाने का कारण
अविजीत रंजनकटनी पुलिस अधीक्षकविवादित निजी जीवन और कार्यशैली
वीरेंद्र कुमारदतिया पुलिस अधीक्षकएयरपोर्ट कार्यक्रम में विवाद
सुशांत कुमार सक्सेनाचंबल रेंज आईजीदतिया कार्यक्रम में सार्वजनिक विवाद
कुमार सौरभडीआईजी, चंबल रेंजउपरोक्त विवाद में शामिल

अफसरों के अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं

कटनी और दतिया के एसपी तथा चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को हटाकर सरकार ने लोक सेवा में अनुशासन और बेहतर व्यवहार की दिशा में सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रुख साफ है कि अफसरों के विवाद और अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम प्रशासन में सुधार और बेहतर सेवा के लिए अहम माना जा रहा है।

सीएम मोहन यादव | एक्शन | आईपीएस अविजीत रंजन | आईपीएस विरेंद्र कुमार | आईपीएस सुशांत कुमार सक्सेना | आईपीएस कुमार सौरभ

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • एक्शन
  • पुलिस अधिकारी
  • आईपीएस अविजीत रंजन
  • आईपीएस विरेंद्र कुमार
  • आईपीएस सुशांत कुमार सक्सेना
  • आईपीएस कुमार सौरभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज